Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उन्नाव मिशन शक्ति और यातायात के प्रति किया गया जागरूक कार्यक्रम का आयोजन।

Published on: 10-02-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता दिनेश कुमार की रिपोर्ट।

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री सिद्धार्थ शंकर मीना के कुशल निर्देशन में, शहर के जे एन शाह मेमोरियल इंटर कॉलेज में, मिशन शक्ति और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्राधिकारी नगर श्री विजय आनंद ने दोनों बिंदुओं के साथ बच्चों को कैरियर टिप्स देकर भविष्य की राह दिखायी। प्र0नि0 कोतवाली सदर श्री प्रमोद कुमार मिश्रा ने विशेष रूप से बच्चों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। निरीक्षक श्री संतोष सिंह ने विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबर की विस्तृत जानकारी देकर छात्राओं को सजग किया और किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने या घटना की आशंका की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। यातायात निरीक्षक सुनील सिंह और उ0नि0 श्री तिलक सिंह ने सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए यातायात के नियमों के बारे में बताया। सुतिया तारा चौकी इंचार्ज श्री अरविन्द पाण्डेय ने सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने का सुझाव दिया। शक्ति दीदियों के रूप में कोतवाली से महिला आरक्षियों नीलम, सोनिया, साधना आदि और मुख्य आरक्षी भूप नारायन ने छात्र छात्राओं से संवाद कर जानकारियां दीं। संचालन कर रहे पुलिस परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉ आशीष श्रीवास्तव और सलाहकार डॉ मनीष सिंह सेंगर ने मंचासीन अतिथियों और विद्यालय प्रबंध तंत्र का परिचय देते हुए बच्चों को भविष्योपयोगी जानकारियां देते हुए उत्साहवर्धन किया और विद्यालय परिसर में शिकायत पेटिका स्थापित करने का सुझाव दिया। प्रबंधक गोविंद कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया वहीं प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू और निदेशक मनन गुप्ता ने सभी अतिथियों और विशेषज्ञों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार जताया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel