Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एक्शनएड एसोसिएशन जिला समन्वयक रवि कुमार लेखक द्वारा वारी ग्राम पंचायत की किशोरियों संग बाबा साहेब की  जयंती मनाया गया — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 16-04-2024

एक्शनएड एसोसिएशन जिला समन्वयक रवि कुमार लेखक द्वारा वारी ग्राम पंचायत की किशोरियों संग बाबा साहेब की  जयंती मनाया गया — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

आज दिनांक 14 अप्रैल 2024 को प्रयागराज बहादुरपुर ब्लॉक के वारी ग्राम के पंचायत भवन सभागार मे एक्शनएड एसोसिएशन के जिला समन्वयक रवि कुमार ‘लेखक’ ने संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया जिसके बाद संजना भारतीया, ईशा सरोज, आर्या सरोज, भावना सरोज, अंजली भारतीया, अंजली प्रजापति, श्रेया कश्यप, निर्मला बिंद, शिवानी , सुजाता, नित्या सहित ग्राम पंचायत की किशोरियों ने पुष्पांजलि अर्पित की व उनको नमन किया।

एक्शनएड एसोसिएशन के रवि कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए बताया की यह एक महत्वपूर्ण और गर्व का क्षण है जब हम समाज में न्याय और समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोबारा संजोते हैं। आज का दिन हमें उन महान विचारक, समाजसेवी, और संविधान शिल्पकार की याद दिलाती है, जिन्होंने अपने जीवन को समाज के न्याय और समानता की दिशा में बदलने के लिए समर्पित किया। बाबा साहेब ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से भारतीय समाज में जातिवाद, असमानता, और अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा की उनका समाजसेवा और आंदोलनीय कार्य भारतीय समाज को समग्र रूप से प्रभावित किया

उनके द्वारा लिखित भारतीय संविधान ने भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता, और न्याय का अधिकार प्रदान किया उनका एक कथन भी याद दिलाया की  “शिक्षा प्राप्त करना एक शेरनी के दूध की तरह होती है, जो जितना पिएगा वह उतना ही बढ़ेगा।” शिक्षा से न सिर्फ व्यक्ति की अपनी ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि समाज में भी विकास का स्रोत होता है। एक शिक्षित व्यक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता विकसित करता है और समृद्धि की दिशा में काम करने का साहस दिखाता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और उनके विचारों को आगे बढ़ाने की शपथ ली।

रवि कुमार लेखक

प्रयागराज जिला समन्वयक

एक्शनएड एसोसिएशन 

समाजसेवी प्रयागराज

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel