Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एस जे एस बछरावां में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

Published on: 11-03-2024

अतुल जौहरी मानवाधिकार मीडिया

रायबरेली। बछरावां नगर के प्रतिष्ठित ज्ञान के मंदिर एसजेएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों को वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अग्रज सिंह एवं सह प्रबंधिका डॉ. अनुश्री सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा सिंह द्वारा गणेश जी का माल्यार्पण करके संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतीकरण भी की गई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत भी किया गया। इसी कड़ी में विभिन्न कक्षाओं में विशेष स्थान अर्जित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित भी किया गया।

प्राथमिक वर्ग में कक्षा एक में आराध्या सिंह, त्रिशा सिंह एवं वेदिका पटेल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया व जूनियर वर्ग में कक्षा 8 में शिवेन सोनी,आरव चौधरी, सानंदा जैन एवं अर्पित पटेल, प्रखर सिंह एवं अग्रिमा सोनकर ने विशेष स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 11 कॉमर्स वर्ग में रौनक साहू, खुशी सिंह एवं ध्रुव चौधरी व विज्ञान वर्ग में तनिष्क सिंह, श्रद्धा एवं प्रखर वर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की सह प्रबंधिका ने इस अवसर पर शिक्षा के महत्व प्रकाश डालते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की व विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने अपने उद्बोधन में अवगत कराया कि जिस प्रकार एक बच्चे के भविष्य को संभालने में जितना एक अध्यापक का योगदान होता है उतना ही उनके माता-पिता का भी योगदान होता है।

प्रबंधक महोदय ने अभिभावकों से सहयोग की प्रशंसा करते हुए आगामी सत्र 2024-25 की रूपरेखा भी अभिभावकों के समक्ष रखी। इस मौके पर कमलेंद्र सिंह, अजीत सिंह, अनिल शुक्ला, आशीष बजाज, अमित बच्चन, गीतेश श्रीवास्तव, कर्णिका सिंह, स्वर्णिमा मिश्रा सहित शिक्षकगण व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ ही साथ अभिभावक गण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel