Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ओपेन स्टेट आमंत्रण पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Published on: 11-03-2024

झांसी-खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ क तत्वावधान मे मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, झॉसी पर खेलकूद के विकासार्थ ओपेन स्टेट आमन्त्रण हैण्डबाल प्रतियोगिता का उदघाट्न आज दिनॉक 11 मार्च 2024 को मुख्य अतिथि-मा0 अध्य़क्ष जिला पंचायत पवन गौतम द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन हेतु उद्बोधन में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को अपने आर्शीवचनों से अभिसिंचित करते हुये प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की गयी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि- उ0प्र0 बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष डॉ0 रोहित पाण्डेय, डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव को सुरेश बोनकर, प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, हैण्डबाल संघ के सचिव संजीव सरावगी, राजेश कुमार सोनकर, सुनील कुमार (उपक्रीड़ाधिकारी), अशोक ओझा, बृजेन्द्र यादव, सुषमा कुमारी व विकास वेंदया द्वारा बुके देकर व बैज अलंकृत कर अभिवादन किया।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उत्तर प्रदेश के 10 टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। आज खेले गये मैचों के परिणाम निम्न प्रकार हैःः-

ओपेन स्टेट आमंत्रण पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ व मेरठ ने लीग मैचों मे जीत दर्ज की
  1. उद्घाटन मुकाबले में अलीगढ़ ने मुरादाबाद को 14-08 से पराजित किया, अलीगढ़ की और से विक्रम ने 4 गोल, हर्षित ने 3 गोल किये। जबकि मुरादाबाद की और से अजय ने 4 गोल किये।
  2. गोरखपुर ने झाँसी की टीम को 16-10 से पराजय किया। जिसमें गोरखपुर की और से पवन यादव व धीरज ने 6-6 गोल कियें। जबकि झाँसी की और से मनीष राजपूत 5 गोल व पकज ने 4 गोल किये।
  3. अयोध्या ने प्रयागराज को 24-13 से पराजित किया। अयोध्या टीम की और से रजनीश यादव शुभम चौहान व मो0 आशिफ खान ने 5-5 गोल किये। प्रयागराज टीम की तरफ से साकेत मिश्रा ने सर्वाधिक 5 गोल किये।
  4. लखनऊ ने आगरा को 21-02 से पराजित किया। लखनऊ टीम की तरफ से विमल ने सर्वाधिक 7 गोल किये।
  5. मेरठ ने अलीगढ़ को 28-10 से पराजित किया। मेरठ की तरफ से सुमित ने सर्वाधिक 12 गोल कियें।
  6. वाराणसी व अयोध्या के मध्य खेला गया मैच 16-16 की बराबरी पर छुटा। वाराणसी की और से सूर्यप्रकाश सर्वाधिक 6 गोल और अयोध्या टीम की और से आशिफ खान ने 6 गोल किये।
  7. अलीगढ़ ने झाँसी को 11-08 से पराजित किया। अलीगढ़ की तरफ से हर्षित, शैलेन्द्र व अंकित ने 3-3 गोल किये।
  8. गोरखपुर ने मुरादाबाद को 24-08 से पराजित किया। गोरखपुर की तरफ से हिमांशु यादव व यशवन्त यादव ने 4-4 गोल व मनीष यादव, पवन यादव अमरेन्द्र यादव ने 3-3 गोल किये।
  9. वाराणसी ने आगरा को 27-17 से पराजित किया। वाराणसी टीम की तरफ से सूर्य प्रकाश ने 7 गोल, दिनेश ने 6 गोल व अनिश यादव ने 5 गोल किये। प्रतियोगिता के निर्णायक- नफीस अहमद चेयरमेन टेक्निकल उ0प्र0 हैण्डबाल संघ, संदीप राय, गोविन्द निशाद, दीपक शर्मा, नवनीत सिंह, वीरबल मौर्या, आकाश गुप्ता, रंजन श्रीवास्तव, पंकज यादव, विकास उपाध्याय, सचिन यादव, अमित पाण्डेय रहें। अन्त में सभी का आभार सुरेश बोनकर, प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया।
    उक्त प्रतियोगिता के अन्य लीग मैच दिनांक 12 मार्च, 2024 को प्रातः 08ः00 बजे से खेले जायेगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel