Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कहीं मोबाइल से, कहीं फोटो से पुरानी फोटो खींच लगाई जा रही फर्जी हाजरी

Published on: 20-05-2024

…बृजमनगंज विकास खंड में 50 से अधिक गांवों में चला रहा मनरेगा में धांधली

बृजमनगंज विकास खंड में इन दिनों मनरेगा में हाजरी के नाम पर बड़ा खेल विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से किया जा रहा है।
मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत बचगंगपुर, दुर्गापुर, बेलौही, बड़ीहारी, मैनहवा, महुआरी, मटिहनवा, लेहड़ा, शिवपुर, रायपुरपंडित, शाहाबाद, सोनाबंदी, बंजरहा सोनबरसा, अलाहाबास, गोपालपुर सहित अन्य गांवों में फर्जी फोटो अपलोड कर हाजरी लगाई जा रही है। दर्जन मजदूरों के स्थान पर 50 व 100 की हाजरी लगाई जा रही है। तो कहीं बिना कार्य के ही फर्जी कार्य पर सैकड़ो लोगों की हाजरी लगाई जा रही है। गोपालपुर में चकबंद कार्य के नाम पर मोबाइल में मौजूद पुरानी फोटो को पुनः मोबाइल से खींच कर अपलोड कर दिया जा रहा है। तो दुर्गापुर में पोखरी के खोदाई के नाम पर हाजरी लगाई जा रही है जबकि कार्य कुछ माह पहले ही जेसीबी से करवा दी गई है। अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी फोटो अपलोड कर धड़ल्ले से हाजरी लगाने का खेल खेला जा रहा है। सचिव व प्रधान अधिकारियों को गुमराह करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाने में लगे हुए है। फर्जीवाड़ा सामने आने पर लीपापोती कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है। लेकिन किसी भी फर्जीवाड़े मामले में कार्रवाई न होने से सचिव व प्रधान बेखौफ फर्जीवाड़े करने में लगे हुए है। शाहबाद में 12 मई को कुत्ते की फोटो अपलोड कर हजारी लगा दी गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel