Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कार्मिक विभाग के कर्मचारियों हेतु पुस्तक मेला एवं मानसिक विकास कार्यक्रम का आयोजन — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 29-01-2024

कार्मिक विभाग के कर्मचारियों हेतु पुस्तक मेला एवं मानसिक विकास कार्यक्रम का आयोजन — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

उत्तर मध्य रेलवे, कार्मिक विभाग, मुख्यालय प्रयागराज में आज दिनाँक 29-01-2024 को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अनुराग त्रिपाठी की रचनात्मक पहल से कार्मिक विभाग में रेलवे कर्मचारियों के लिए पुस्तक मेला एवं मुख्यालय की पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अनुराग त्रिपाठी, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विचारों से कर्मों का, कर्मों से आदतों का, आदतों से चरित्र का एवं चरित्र से भाग्य का उन्नयन हेतु किया गया है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अनुराग त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि अच्छे और बेहतर विचारों का सुगम स्त्रोत जोकि पुस्तकें होतीं हैं उनको कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। क्योंकि अच्छे विचार ही अच्छे कर्म में परिवर्तित होतें हैं। इसके अतिरिक्त प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा कार्मिक विभाग में ज्ञान केन्द्र, स्वास्थय कल्याण केन्द्र और कैरियर परामर्श केन्द्र को शीघ्र ही शुरू करने के निर्देश प्रदान किये। पुस्तकालय की शुरूआत मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक विकास एवं बेहतर कार्य जीवन के संतुलन के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान कार्मिक विभाग, मुख्यालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel