Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खाकी का फर्ज निभाने के साथ प्रभु राम को किया नमन

Published on: 23-01-2024

उन्नाव । राम मंदिर गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अलौकिक अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव के प्राचीन मंदिर में पुलिस रेडियो शाखा उन्नाव द्वारा आयोजित श्री रामोत्सव ( सबमें राम सबके राम) का दिव्य और भव्य आयोजन रेडियो निरीक्षक समर सिंह के संयोजन और सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व के संचालन में सम्पन्न हुआ । रामोत्स्व में आयोजित संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ , भजन कीर्तन और भंडारे में सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुराग अवस्थी ने सहभागिता कर पूजा अर्चना की। रेडियो निरीक्षक समर सिंह और सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुराग अवस्थी को अंग वस्त्र पहनाकर प्रभु श्री राम का चित्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पुलिस रेडियो शाखा की महिला कर्मचारियों ने मंदिर एवं कंट्रोल रूम परिसर में आकर्षक रंगोली सजाई। मंदिर में गाय के गोबर से बने 101 दीप प्रज्जवलित कर दीपावली मनाई गई। श्री राम की भक्ति में डूबे पुलिस के जवानों ने आतिशबाजी कर श्री राम का जयघोष किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल रहा जिसे सोहरामऊ निवासीबच्चों ने अपनी मेहनत से बनाया। रेडियो निरीक्षक समर सिंह और सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल बनाने वाले मास्टर श्रेयांश शुक्ला और देवांश शुक्ला और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। गाय के गोबर से निर्मित दियों को देश प्रदेश में वितरित करने वाले समाज सेवक और राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद के अध्यक्ष अंकित शुक्ला को भी सराहनीय सेवा कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। उत्सव में आयोजित भजन गंगा कार्यक्रम में अन्य जनपदों से भी आए कलाकारों ने प्रभु का गुणगान किया और पुलिस परिवार की महिलाओं ने ऐसा समां बांध दिया कि बधाई और सोहर के गीतो के सुरताल पर श्रद्धालुओं के पांव थिरकने लगे । गायन वादन के साथ रामलाल की महा आरती की गई और श्री राम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श जीवन जीने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर पुलिस रेडियो शाखा के साथ जनपद पुलिस के अधिकारी कर्मचारी और कई गणमान्य शामिल रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel