Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की महिला पेंशनर्स ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 09-03-2024

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की महिला पेंशनर्स ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

 गवर्नमेंट पेंशनर्स की बैठक विकास भवन ऑडिटोरियम में पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

1.बैठक में सदस्यों मे *इस बात से आक्रोश था कि पेंशनर्स दिवस (17 दिसंबर)पर होने वाली बैठको में पेंशनर्स द्वारा उठाई गई स्थानीय समस्याओं जैसे अंतिम पेंशन/ ग्रेच्युटी का कई कई वर्षों तक भुगतान न होना,चिकित्सीय प्रतिपूर्ति मिलने में बहुत विलंब होना और सी एम ओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायते, सप्तम वेतन आयोग के अनुसार पुनरीक्षित पेंशन का अब तक न मिलना,कॅश लेस्स चिकित्सा में दिक्कत आदि पर विभागों द्वारा उदासीनता बर्ती जा रही है। निर्णय लिया गया कि अगर 31 मार्च 2024 तक कोई सुधार नही होती है तो पेंशनर्स संगठन का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से भेंट करेगा और पुनः व्यक्तिगत ध्यान देने हेतु जोर देगा।जरूरत हुई तो मा. मुख्य मंत्री जी से भी मिलने का प्रयास भी किया जाएगा।*

2 . इसके पश्चात महिला पेंशनर्स को *अंतरष्ट्रीय महिला दिवस* मनाये जाने हेतु मंच सौप दिया गया। *इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा प्रकाश ने की,मुख्य अतिथि रेखा वर्मा और विशिष्ट अतिथि किरण बाला पांडे रही और संचालन जयश्री श्रीवास्तव ने किया।* सर्वप्रथम जयश्री जी ने सरस्वती वंदना की,उसके बाद *उन्होंने स्वरचित कविता “तुम अबला नही सबला हो…..”* सुनाकर सब महिलाओ में जोश भर दिया। *सुधा प्रकाश ने सूंदर गाना “सत्यम शिवम सुंदरम….”,* प्रेमा राय ने “बहुत सहलिया अब न सहूंगी….” स्वरचित कविता सुनाई। विनीता लाहड़ी ने भजन : “दुनिया एक भूलानी माया….”, *फरहाना सिद्दीकी ने ग़ज़ल “ला पिला दे साकिया…..” और राजश्री श्रीवास्तव ने “आया समय उठो तुम नारी….”* सुना कर सभी की तालिया बटोरी। भावना शिक्षार्थी,अमिता श्रीवास्तव,

सुश्री मुक्तामणि ने अपने वक्तव्यों से नारी का सम्मान और उन्हें बराबरी का हक देने की आवश्यकता पर बल दिया।

*विशिष्ट अतिथि किरण बाला पांडे जी* ने कहा कि स्त्री पुरुष गाड़ी के दो पहिये के समान है दोनो को परस्पर सहयोग और एक दूसरे के सम्मान से ही समाज मे सुधार आ सकता है। *मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने कहा संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम इंस्पायर इनकलुजन (inspire inclusion) रखा गया है।जिसका मतलब है कि ऐसी दुनिया जहाँ सबको बरबरी का हक हो और सबका सम्मान हो*।अतः हमें ऐसी ही दुनिया बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। *अध्यक्षता कर रही डॉक्टर सुधा प्रकाश ने कहा कि आज महिला वैज्ञानिक चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुचाने में सफल हो रही है।फाइटर प्लेन की पायलेट और देश की राष्ट्रपति तक बन रही है तो दूसरी तरफ ऐसी भी महिलाएं है जो लिंग भेद की शिकार हो रही है* अतः आज हम सबको मिलकर ऐसी महिलाओं को भी किसी भी प्रकार के उत्पीड़न होने से बचाना होगा और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होगा। 

3 *अन्त में महिलाओं और पुरुष पेंशनर्स ने एक साथ मिलकर “हम होंगे कामयाब एक दिन,एक दिन….” कोरस गीत गाया।*

4.कार्यक्रम में मुख्य रूप से  डॉ पी के सिन्हा, उमेश शर्मा,श्रीमती उमा कौशिक डॉ वी केश्रीवास्तव,भगवती प्रसाद,श्रीमती जयश्री,आर डी कुशवाहा,श्रीमती डॉ सुषमा,श्रीमती एस एस उपद्याय , सुशीला श्रीवास्तव,एस एन श्रीवास्तव,श्याम सुंदर सिंह पटेल,पी सी एल श्रीवास्तव,योगेंद्र पांडे,राजेश यादव,शम्भू नाथ भारतीय,तुलसी राम आदि बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष पेंशनर्स उपस्थित  रहे।

आर एस वर्मा

आई ए एस(से नि)

अध्यक्ष ,गवर्नमेंट पेंशनर्स

 वेलफेयर एसोसिएशन

श्याम सुंदर सिंह पटेल

मीडिया प्रभारी

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज

मोबाइल 9454 25 5801

दिनांक 9 मार्च 2024

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel