Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गोरखपुर जिला चिकित्सालय के ओपीडी परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र पर मरीज ने लगाए गम्भीर आरोप।

Published on: 23-06-2024

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के जरिए गरीब मरीजों को सस्ते दामों पर जेनेरिक दवाई उपलब्ध उपलब्ध होती हैं।हालांकि अब यहां भी भ्रष्टाचार अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है बात करें जिला चिकित्सालय के ओपीडी परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र की तो यहां आने वाले कई मरीज ने केंद्र पर बाहर की दवाओं को बेचने और दवाओं की पर्ची नही देने आरोप लगाते हुए,सम्बंधित अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।हालांकि पहला शिकायती पत्र 20 जनवरी 2024 में दिया गया। था।जिसकी जांच अभी चली ही रही हैं।तभी 04 मार्च 2024 को एक महिला मरीज ने जिला चिकित्सालय के एसआईसी को लिखित तौर पर शिकायत पत्र देकर इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। आपको बताते चलें की जन औषधि केंद्र पर गरीब मरीजों के लिए सस्ते दाम पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध रहते हैं। ऐसे में लोग भरोसा करके वहां आते हैं और भारत सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेते हैं।लेकिन अब यहा भी भष्टाचार का बोलबाला शुरू हो गया है।हालांकि इस संबंध में जब जिला चिकित्सालय के ssi से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कई बार मुझे शिकायती पत्र मिले हैं।मैं अपने स्तर से जांच कर रहा हूं।इसके अलावा मैंने अपने माध्यम से जिलाधिकारी महोदय,सीएमओ,ड्रग विभाग सहित शासन को भी पत्र लिख चुका हु।लेकिन कहीं से कोई जवाब अभी तक नहीं आया है।लेकिन जल्द ही पूरे मामले की जांच पूरी हो जाएगी और कार्रवाई भी होगी। उन्होंने यह भी कहा यह विभाग मेरे अधीन नहीं आता है।इसलिए मैंने सभी उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है जल्द ही इन पर कार्रवाई हो सकती है।हालांकि जनवरी में हुई शिकायत की अभी जांच चल रही है।मार्च में भी मरीज ने शिकायत किया गया है। लगभग 3 महीने होने को हैं।लेकिन अभी तक जांच चल ही रहा हैं। अब जांच कब पूरी होगी और क्या करवाई होगी यह समय बताएगा।लेकिन जो लोग अपने अधिकारों को जानते हुए।वह लोग ऐसे लोगो की शिकायत करते हैं।बाकी तमाम ऐसे भी लोग हैं जो बेवजह पैसे जाने के बाद भी ऐसे पचड़ो में नही पड़ना चाहते हैं।हालांकि अब सरकार की योजनाओं पर भ्रष्टाचार का ग्रहण लगाने वाले ऐसे लोगों पर जांच कर कब करवाई होती है यह तो समय बताएगा लेकिन कहीं ना कहीं महीने बीते चले जा रहे हैं लेकिन जांच अभी ठंडा बस्ते में पड़ा है।

गोरखपुर से मोहम्मद अकमल की रिपोर्ट

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel