Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गोविंद मिश्र बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव

Published on: 22-03-2024

—  पीयूष वर्षण राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी जबकि मुकेश कुमार बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गोविंद मिश्र बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव

—  पीयूष वर्षण राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी जबकि मुकेश कुमार बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने 21 मार्च 2024 की फाइनल वार्षिक समीक्षा के बाद हरिद्वार के गोविंद मिश्र राष्ट्रीय सचिव को राष्ट्रीय महासचिव जबकि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष  वर्षण को राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

    जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की वित्तीय वर्ष 2023-24 की सबसे विशेष समीक्षा बैठक गूगल मीट पर ऑनलाइन मीटिंग के रूप में 21 मार्च 2024 को रात्रि 9 बजे संपन्न हुई। इस मीटिंग में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय की अध्यक्षता में पूरे संगठन के एक साल के कार्यक्रम, उपलब्धियों व रणनीतियों की समीक्षा की गई। संगठन में विशेष योगदान के लिए सर्वसम्मत से संगठन के राष्ट्रीय सचिव गोविंद मिश्र को राष्ट्रीय महासचिव का नया दायित्व दिया गया जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मुकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष वर्षण को राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया गया। इसी के साथ संगठन में आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्य योजना के लिए बहुत जल्द बैठक का निर्णय भी लिया गया। इस विशेष समीक्षा बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट, राष्ट्रीय संरक्षक नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव गोविंद मिश्र, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पीयूष वर्षण, अनिल कुमार तिवारी, एडवोकेट सुरेंद्र मक्कड़, श्रीमती ममता मक्कड़, रामवीर सिंह, संजीद, शांता जी आदि ने अपने उद्बोधन में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों व वेलेंटियर्स का मार्गदर्शन करते हुए सभी को सक्रिय रहते हुए मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य करने के साथी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के पास निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण में भी योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आर के पाण्डेय  एडवोकेट, नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, गोविन्द मिश्र, मुकेश कुमार, पीयूष वर्षण, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, श्रीमती ममता मक्कड़, श्रीमती स्नेहा पटेल, श्रीमती शांता, श्रीमती आशा कंवर जोधा, रामवीर सिंह, आयुषी मिश्रा, संजीद अहमद, विवेक जोशी, विवेक मिश्र, जन्मा पटेल, अनिल कुमार तिवारी, सचिन त्यागी,  प्रदीप कुमार,  राजेश कुमार, विकास तिवारी, नीतीश शुक्ल, शैलेश, सुरेन्द्र एडवोकेट, अहमद रजाक, सुनील रघुवंशी, जगत सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, ओम प्रकाश, सत्यव्रत, प्रेम कुमार आदि उपस्थित रहे।

     बता दें कि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्णय ब्यूरो भारतवर्ष में मानव अधिकार संरक्षण तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान पर कार्य करने वाली अग्रणी संगठन है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel