Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ग्रामीण विकास विभाग (डीआरडीए) शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

Follow

Published on: 20-08-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। शासी निकाय की बैठक में डीआरडीए का जिला परिषद में समाहित करने की दी गई सहमति ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन अब जिला ग्रामीण विकास शाखा के माध्यम से होगी

झारखण्ड पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 77 (ख) के अनुपालन में डीआरडीए को जिला परिषद में विलय किया गया है। इस संर्दभ में समाहरणालय सभागार में डीआरडीए का विघटन कर जिला परिषद में समाहित किये जाने हेतु अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती बारी मुर्मू की अध्यक्षता में प्रबंध पर्षद की बैठक आयोजित की गई।

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा सभी के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन की योजनाओं और विकास कार्यों में तेजी आएगी। जिला परिषद की आगामी बैठक में डीआरडीए के जिला परिषद में विलयन एवं सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुरुप कोषांग गठन कर प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की जाएगी।

उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि डीआरडीए के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है, आगे भी ग्रामीण विकास शाखा जिला परिषद एवं उपायुक्त के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करेगी। डीआरडीए में काम कर रहे सभी कर्मियों को जिला परिषद में समायोजन किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प के आलोक में डीआरडीए द्वारा संचालित समस्त योजनाएं यथा मनरेगा, ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन, जोहार योजना, जल छाजन योजना, विधायक योजना, एनआरईपी, प्रखण्ड स्थापना, आदि से संबंधित कार्यों तथा अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर उक्त शाखा उपायुक्त के नियंत्रणाधीन कार्य करेगा। उप विकास आयुक्त तथा निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन एवं निदेशक राष्टीय नियोजन कार्यक्रम नवगठीत कार्यालय के अंग होंगे।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, निदेशक राष्टीय नियोजन कार्यक्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विधायक जुगसलाई, बहरागोडा, घाटशिला के प्रतिनिधि सहित मनोनित सदस्यों तथा प्रखण्ड प्रमुख मौजुद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel