Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

छल कपट,आत्मा को छलनी कर रहा है-आर्यिका मृदुमति माता जी

Published on: 10-09-2024
    • हटा दमोह पुष्पेंद्र रैकवार कि रिपोर्ट
  • हटा दमोह
  • मायाचारी से कभी भी ऊंचाईयों को नहीं छूआ जा सकता है, यदि आपके अंदर ऋजुता, सरलता, सहजता का आभाव है तो आगे बढने के सारे रास्ते बंद हो जाते है। आज छलकपट
  • आत्मा को छलनी कर रहा है। इंसान आगे बढने के होड़ में एक दुसरे को नीचा दिखाने में लगा हुआ है
  • यही से पतन प्रारंभ होता है। यह बात आज श्री पार्ष्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में राष्ट्रीय संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आर्यिका रत्न श्री मृदुमति माता जी ने दशलक्षण धर्म के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर अपने मंगल प्रवचन देते हुए कही। उन्होने कहा कि जहां सहजता, सरलता, मृदुता के भाव दिखाई दे वही आर्जव धर्म है।
  • इंसान का कार्यक्षे़त्र कोई भी हो उसे आगे बढने, प्रगति के लिए कभी भी धोखाधड़ी का सहारा नही लेना चाहिए। दूसरे को जो धोखा दिया जाता है वही समाने वाले को प्रभावित करे या न करे लेकिन स्वयं के साथ धोखा कर रहा है। यह तो आज आप सब देख ही रहे होगे कि अब न तो आप का डर है न ही बाप का डर रह गया था। मनुष्य भव तभी सार्थक है जब अपने जीवन में सरलता लाते है।
  • पर्व के तीसरे दिन नगर के चारों जैन मंदिरों में अभिषेक शांतिधारा पूजन हुई। संगीतमय पूजन में सभी ने उत्साह के साथ अर्घ्घ समर्पित किये। बड़ा मंदिर में आर्यिका रत्न श्री मृदुमति माता जी के सानिध्य में कार्यक्रम चल रहे है वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन त्रिमूर्ति मंदिर में आर्यिका श्री निर्णयमति माता जी के सानिध्य में विविध आयोजन चल रहे है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel