Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जनता जनता ने तौल लिया है, प्रदीप सबसे बेहतर – बृजेन्द्र व्यास तौल लिया है, प्रदीप सबसे बेहतर – बृजेन्द्र व्यास

Published on: 11-05-2024

झांसी ! इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की विजय सुनिश्चित करने के लिये हर किसी ने कमर कस ली है। पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज ने ललितपुर विधान सभा क्षेत्र में बार, तुर्का, भावनी, मरोली, चंदावली, हीरानगर, कैलागुआं, मौगान, डगराना, वानपुर, कुआंगांव, छिल्ला, बिल्ला, गुगरवारा, टौरिया, सैमरा, भावनगर, सैमराबुजुर्ग, भैलोनी लोध में सघन जनसम्पर्क के दौरान कहा कि जनता ने तौल लिया है। जनता बता रही है कि प्रदीप सबसे बेहतर हैं। आप भी प्रदीप का आंकलन कीजिए, प्रदीप के पास सेवा भाव है, प्रदीप के पास सरलता है, प्रदीप के पास अपनापन है, प्रदीप के पास विनम्रता है, प्रदीप के पास जनता के लिए दिल में दर्द है, प्रदीप हर किसी के दुख दर्द और सबकी खुशी में शामिल होते हैं, प्रदीप के पास कुछ नहीं है फिर भी प्रदीप का दिल बहुत बड़ा है, प्रदीप की जबान पर न नहीं है, सेवा के लिए न दिन देखते हैं न रात देखते हैं। कितनी खूबियां प्रदीप की गिनायें। ये खूबियां दूसरों के पास नहीं है। ये खूबियां किसी को रब तब देता है, जब रब की विशेष महरबानियां उस पर होती हैं। ऐसा लगता है कि रब ने प्रदीप को सिर्फ गरीब जनता की सेवा करने के लिए ही पैदा किया हो। प्रदीप को जन सेवा में लगे रहने में आनन्द आता है। इन भावों को और अधिक उम्र देने के लिए अब आपके आर्शीवाद की ज़रूरत है। आप प्रदीप को आर्शीवाद दीजिए और प्रदीप को जनता का सेवक होने की मुहर लगा दीजिए।  
जनता जनता ने तौल लिया है, प्रदीप सबसे बेहतर – बृजेन्द्र व्यास तौल लिया है, प्रदीप सबसे बेहतर – बृजेन्द्र व्यास

पूर्व सांसद चन्द्र पाल सिंह यादव मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धमना, श्यावरी, रेवन, टोडी फतहपुर, पंडवाहा, घबाकर, भदरवारा, बसरिया, भड़रा में जनसम्पर्क किया और प्रदीप जैन आदित्य को वोट देने की अपील की।

महरौनी विधानसभा में गुडडू राजा चंद्रभूषण सिंह बुन्देला ने जाखलौन, धौर्रा, बालाबेहट, पानी डोंगरी, बगरिया, पठऊवा, खितवांस, हिल्ला चढरऊ, टेनगा, खिरिया छतारा, कल्यानपुरा में जनसम्पर्क किया और विरधा में रोड़ शो करके प्रदीप जैन आदित्य को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

प्रदीप जैन आदित्य ने वार्ड सं0 11, 14, 33, 54 में तालपुरा, हेवट मार्किट, खुशीपुरा बाहर ओरछागेट में दतिया विधायक राजेन्द्र भारती के मुख्य आतिथ्य में डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्यण कर और उनके पथ चिन्हों पर चलने एवं संविधान पर आंच न आने देने का व्रत लेकर जनसम्पर्क शुरू किया। जनसम्पर्क को भारी समर्थन मिला। जहां जहां से प्रदीप जैन आदित्य गुजरे लोग जुड़ते गये और काफिला बढ़ता चला गया। जनसम्पर्क के दौरान सीता राम कुशवाहा, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रभारी अरविन्द बब्लू, आप के महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, सल्लू चौधरी, सत्येन्द्र पाल सिंह, सपा के जमील कुरैशी, अफज़ाल हुसैन, रशीद कुरैशी, जमाल कुरैशी, जावेद बबुआ, बकील चौधरी, डा0 विजय भारद्वाज,नफीस कुरैशी, सुनील अहिरवार, मोवा लाल भण्डारिया, शीलू, उमाचरण वर्मा, अमीर चंद आर्य, वसीम उददीन, इमरान खान, रशीद मंसूरी, नीरज सैन, चैनू चौहान, वसीम, जहीर, वफाती परवीन,फरीदा, हिना, प्रभूदयाल साहू, सुशील वर्मा,आबिदा, शंभू सेन, शफीक अहमद मुन्ना, युथुप जैन, प्रकाश यादव, मंगल गर्ग, वीनू साहनी, केतन जैन, शैलेंद्र वार्मा, सौरभ साहू, दीपक पासवान, महमूद, फारूख शेख, नूरउददीन, पार्वती चौधरी, राम सेवक, रोवेश खान, परवेज़ , आरिफ, शहजादे, शबीना शामिल रहे।
सपा की राष्ट्रीय सचिव महिला सभा मीरा रायकवार, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, शहनाज़, सरोज दुबे, मुन्नी देवी, राजेश रानी, कुसूुम यादव, क्रान्ति, बेबी रायकवार ने शहर में सघन जनसम्पर्क कर जनता से प्रदीप जैन आदित्य को वोट और सपोर्ट करने की अपील की।

आप पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद खान, प्रान्तीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, प्रातीय सचिव, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज़ खान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष वहीद मंसूरी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष इसरार खान, कार्यकारिणी सदस्य संजय अहिरवार, महेन्द्र के साथ चिरगांव में लोगों से जनसम्पर्क किया और गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को जिताने की अपील की।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel