Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों को मार्च 2024 तक पूरा करने के लिए जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है।

Published on: 16-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों को मार्च 2024 तक पूरा करने के लिए जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है।

बस्ती 16 जनवरी 2024 सू.वि.,जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों को मार्च 2024 तक पूरा करने के लिए जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि ट्यूबेल की फोटो अपलोड करने तथा प्रिकास्टिंग स्ट्रक्चर स्थापित करने में तेजी लाएं। समीक्षा में उन्होंने पाया कि 11 स्थान पर भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके लिए उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारी से संपर्क करने का निर्देश दिया है।
समीक्षा में उन्होने पाया कि 2573 के सापेक्ष 641 गांव में शत प्रतिशत हर घर जल के अंतर्गत पाइप पहुंचने का कार्य पूरा हो गया है परंतु मात्र 42 गांव से सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सत्यापन कार्य में तेजी लाएं। उल्लेखनीय है कि इन गांव में 2 लाख 81 हजार 127 परिवार में टैप वाटर की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी घरों में टैप वॉटर पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, खोदी गई सड़कों को मरम्मत करके सही करें। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रिकास्टिंग स्ट्रक्चर साइट की जांच करके रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने बैठक में बोरिंग, पंप हाउस का निर्माण, ट्यूबेल का निर्माण, ओवरहेड टैंक का निर्माण, सूचना बोर्ड, फोटो एवं वीडियो अपलोडिंग, क्लोरिनेशन आदि की समीक्षा किया। बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, अधिशासी अभियंता जल निगम जनार्दन सिंह, जैक्सन बिहार, मेघा तथा वीएसए कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel