Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनएचआई से सम्बंधित रिंग रोड़- पैकेज 3 के तहत कराये जाने वाले कार्यों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज 

Published on: 31-01-2024

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनएचआई से सम्बंधित रिंग रोड़- पैकेज 3 के तहत कराये जाने वाले कार्यों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज 

जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की आपत्तियों का शीघ्रता के साथ निराकरण कराते हुए शीघ्र भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में रिंग रोड़- पैकेज 3 एनएचआई से सम्बंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व लेखपालों से उनके क्षेत्र में संरेखण में आने वाले कुल कितने किसानों को मुआवजा की कितनी धनराशि का वितरण किया जाना था, के सापेक्ष कितनी धनराशि का वितरण कर दिया गया है, की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपाल को मौके पर जाकर प्रत्येक मामले की आपत्तियों का निराकरण कराते हुए शीघ्र भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक लेखपाल से उनके क्षेत्र में संरेखण में कितने काश्तकार आ रहे है, कितने गाटे है, उन गाटों से सम्बंधित कितने किसान है, प्रत्येक किसान का अंश निर्धारण हुआ है या नहीं, कितने किसानों को फार्म-सीसी दिया गया है, कितने किसानों के मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है, की कारण सहित जानकारी प्राप्त करते हुए मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने संरेखण में आने वाले स्ट्रक्चरों का भुगतान शीघ्र कराकर खाली करवाये जाने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने संरेखण में आने वाले बाहरी किसान जिनसे सम्पर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, को चिन्हित करते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से सम्बंधित काश्तकार की डिटेल लेकर सम्पर्क करने के लिए कहा है। उन्होंने संरेखण में आने वाले काश्तकारों के वरासत के मामलो को तुरंत निस्तारित कराने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने मुआवजा वितरण की कार्यवाही को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराने एवं कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री प्रदीप कुमार यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, उपजिलाधिकारीगण व एनएचआई के अधिकारीगणों सहित अन्य विभागों के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel