Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

जिलाधिकारी ने जसरा मण्डी समिति राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण — अभिषेक गुप्ता 

Published on: 05-01-2024

जिलाधिकारी ने जसरा मण्डी समिति राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण — अभिषेक गुप्ता 

केन्द्र प्रभारी धान क्रय केन्द्रों पर स्वयं उपस्थित रहकर किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित करायें

धान क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी के अनुपस्थित मिलने पर उनके विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

किसान को धान क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय करने में न हो कोई परेशानी

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार को जसरा मण्डी समिति में बनाये गये राजकीय धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 29 दिसम्बर से धान क्रय न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारी को कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश दिया है। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर धान की कितनी खरीद हुई है, के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने क्रय केन्द्र पर तौल मशीन, रजिस्टर के साथ ही धान से भरी बोरी का वजन कराकर भी देखा। जिलाधिकरी ने किसानों के ब्यौरा वाला रजिस्टर चेक करते हुए निर्देश दिया है कि किसानों को बुलाकर उनके धान की खरीद सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी स्वयं उपस्थित रह करके किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित करायें। धान को विक्रय करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि निरीक्षण में यदि कहीं पर भी धान क्रय केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित पाये गये या धान के विक्रय करने में किसानों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत करते हुए पाया गया तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने जानकारी ली कि कितने किसानों से  सम्पर्क किया गया है तथा कितने किसानों को टोकन जारी किया है के बारे में जानकारी लेते हुए कुछ किसान भाईयों से मोबाइल पर बातचीत करते हुए धान विक्रय किए जाने के सम्बंध में एव ंक्रय केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति को प्रतिदिन धान क्रय किए जाने की रिपोर्ट को चेक करने तथा जहां पर भी किसी दिन शून्य क्रय हो, उस क्रय केन्द्र के प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

      जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को समय से टोकन जारी करने तथा उसी समय किसानों को धान खरीद हेतु तिथि का निर्धारण करते हुए अवगत कराये जाने का निर्देश दिया है, जिससे कि किसानों को अपने धान को बेचने हेतु बार-बार धान क्रय केन्द्रों पर न आना पड़े। उन्होंने किसानों के धान के मूल्य का अनिवार्य रूप से समय से भुगतान सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने वहां पर उपस्थित किसानों से धान के भुगतान होने के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री जे0पी0 सिंह,  डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel