Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने पटमदा में विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्कूल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Follow

Published on: 04-09-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने पटमदा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न योजनाओं, स्कूल, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
पटमदा भ्रमण के क्रम में बिडरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय माचा का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने शिक्षिका सीमा डे को विद्यालय में मध्याहन भोजन योजना के तहत दैनिक मेनु के अनुसार बच्चों को भोजन देने, शौचालय की अच्छी तरह से सफाई तथा पानी का कनेक्शन कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा सभी कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, सीसीटीवी का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं रख रखाव करने का दिशा निर्देश दिया।

स्कूल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मध्याहन भोजन भी खाया तथा मध्याहन भोजन का प्रतिदिन का निर्धारित सूची के अनुरूप भोजन देने को कहा। इस अवसर पर शिक्षिका के द्वारा जानकारी दी गई कि विद्यालय में कुल 308 बच्चे पढ़ते हैं तथा दो शिक्षक हैं।

इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा माचा में आयोजित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया गया तथा किसानों से कृषि की नई तकनिक व बीजों की जानकारी रखने को कहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel