Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार साइबर सुरक्षा पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

Follow

Published on: 02-09-2024

cyber Peace संस्था के तत्वाधान में रविंद्र भवन में आयोजित कार्यशाला में 1000 से ज्यादा सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षक हुए शामिल

साइबर सुरक्षा की चुनौतियों व जटिलताओं की दी गयी जानकारी

जमशेदपुर (झारखंड)।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार साइबर सुरक्षा को लेकर रवींद्र भवन सभागार, साक्ची में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। cyber Peace संस्था के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में 1000 से ज्यादा जमशेदपुर, बोडाम, पटमदा, पोटका के सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में तकनीक के इस युग में साइबर सुरक्षा की चुनौतियों व जटिलताओं पर चर्चा की गयी तथा शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रवक्ताओं ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी के आधुनिक दृष्टिकोण और उसकी प्रासंगिकता से परिचित कराना है। जिससे वे अपने छात्रों को तथा आसपास के लोगों को इस क्षेत्र में नई जानकारियां प्रदान कर सकें साइबर फ्राड से सुरक्षित रख सकें।

कार्यशाला में साइबर सुरक्षा क्यों महत्वपूर्ण है इसे लेकर बताया गया कि यह सभी श्रेणियों के डेटा को चोरी और क्षति से बचाती है। इसमें संवेदनशील डेटा, व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी, संरक्षित स्वास्थ्य जानकारी, व्यक्तिगत जानकारी, बौद्धिक संपदा, बैंक एकाउंट से फ्राड आदि शामिल है। साइबर फ्राड से कैसे बचा जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी एव प्रशिक्षण भी दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel