Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर बहाल की जा रही मूलभूत सुविधाएं, कमियों को किया जा रहा दुरुस्त

Follow

Published on: 23-03-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। निर्वाचन आयोग के मापदंडों के अनुसार जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार बूथों पर मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो यह सुनिश्चित कराने के लिए लगातार जिला प्रशासन की टीम सक्रियता से कार्य कर रही है।

इसके तहत् दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैम्प, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, प्रतीक्षा हेतु शेड की जगह चिन्हित कर कुर्सी की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, भूतल पर मतदान केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित करना आदि महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों अनुमंडल के एसडीओ, सभी बीडीओ, सीओ, नगर निकाय पदाधिकारी को 27 मार्च तक सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

इस क्रम में नगर निकाय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सम्बंधित विभागों के द्वारा मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ करने का कार्य किया जा रहा जिसकी मॉनिटरिंग जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी की जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel