Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में निजी कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ हुई बैठक

Follow

Published on: 12-08-2024

कंपनी क्वार्टर को धवस्त किए जाने के बाद शिफ्ट हुए कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में अपडेट करने के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला अंतर्गत संचालित निजी कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर कंपनी क्वार्टर धवस्त किए जाने के बाद स्थानांतरित मतदाताओं को चिन्हित करने के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई । समीक्षा में पाया गया कि 87 बूथों में कंपनी क्वार्टर ध्वस्त किए गए जिसमें अबतक मात्र 3 बूथ से संबंधित डाटा ही संबंधित कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

कार्य प्रगति असंतोषजनक पाया गया तथा सभी कंपनी प्रबंधन को और 5 दिनों का समय देते हुए दिए गए प्रपत्र में कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कार्य के दौरान कई कम्पनियों के आवासीय क्वार्टर ध्वस्त किए जाने तथा कर्मियों द्वारा क्वार्टर खाली कर अन्यत्र स्थानान्तरित होने की जानकारी मिली थी। वैसे मतदाताओं का बी.एल.ओ. द्वारा सत्यापन करने अथवा नियमानुसार कार्रवाई करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।

उन्होने सभी कंपनी प्रबंधन से कहा कि 48-जमशदेपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी वि.स तथा 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित कंपनी प्रबंधन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए मतदाता सूची पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अपने स्थानांरित कर्मियों का वर्तमान पता / फोन नंबर उपलब्ध करायें जिससे उन्हें नोटिस दिया जा सके।

उन्होने कहा कि स्वच्छ व त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण के लिए जरूरी है कि सभी कंपनी प्रबंधन एवं मतदाता इस अभियान में अपनी परस्पर सहभागिता दिखायें जिससे आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए एब्सेंट, शिफ्टेड व डेथ मतदाताओं की सूची से कंपनियां अपने एचआरएमएस से मिलान कर नया पता या फोन नंबर उपलब्ध करायेंगी जिससे किसी एक स्थान के मतदाता सूची से उनका नाम निर्वाचन आयोग के नियमानुसार पूरी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए विलोपित किया जा सकेगा । 1950 हेल्पलाइन नंबर, वोटर हेल्पलाइन एप या बीएलओ के माध्यम से भी पूरी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए मतदाता स्वयं अपने पूर्व के निवास स्थान से नाम विलोपन करा सकते हैं।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एलआरडीसी श्री गौतम कुमार, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, टाटा स्टील, जुस्को, टाटा कमिंस, टाटा पॉवर, टाटा मोटर्स, तार कंपनी, एचसीएल/आईसीसी मऊभंडार, यूसीआईएल व अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel