Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज

Published on: 31-01-2024

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज 

स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरते

आयुष्मान कार्ड बनाने में खराब प्रगति वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को एक सप्ताह में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाये जाने के दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन का किया वितरण

     मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जेएसवाई, मंत्रा पोर्टल पर प्रसव की इंट्री, ई-कवच एप, आयुष्मान योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति की समीक्षा करते हुए हिदायत दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है।

    आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा में मेजा, सोरांव की प्रगति खराब पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित एमओआईसी को एक सप्ताह में प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए है साथ ही साथ उन्होंने अन्य जिन ब्लाकों में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति खराब है, वहां एक सप्ताह के अंदर प्रगति लाये जाने का निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष जहां पर प्रगति नहीं पायी जाये, तो वहां के एमओआईसी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। आशाओं के भुगतान की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने भुगतान की प्रगति खराब पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी देते हुए शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराये के जाने के निर्देश दिए है। संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के चिन्हीकरण एवं रजिस्टेªशन में लापरवाही करने वाली एएनएम के विरूद्ध कार्रवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण करते हुए उनका शत-प्रतिशत रजिस्टेªशन सुनिश्चित किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रसूताओं को मिलने वाले इंसेंटिव, मंत्रा एप, आरसीएच पोर्टल की समीक्षा करते हुए सम्बंधित एमओआईसी को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने फाइलेरिया उन्मूलन सम्बंधी अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की भी समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन वितरित किए, जिसमें जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरूष चिकित्सालय, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय, नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दारागंज प्रथम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैतवारा सोरांव को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आशु पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel