Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

जैन आर्यिका विविक्तश्री माताजी “भारत गौरव” की उपाधि से अलंकृत

Published on: 26-12-2023

झांसी: नगर के सुप्राचीन जैन तीर्थ करगुंवाजी में 300 दिगम्बर साधु-संतो का समागम व यति सम्मेलन,युग प्रतिक्रमण की पावन प्रेरणास्रोत जैन साध्वी आर्यिका विविक्तश्री माताजी को “भारत गौरव” की उपाधि से अलंकृत कर “राष्ट्र प्रेरणा” का सम्मान दिया गया। धर्म प्रभावना और मानव कल्याण के कार्यों के प्रेरणा के लिए पूज्य विविक्तश्री माताजी का नाम इंडिया प्राउड ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज हुआ। इस अवसर पर नगर के डरु भौंडे़ला स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन ‘गुदरी मंदिर’ में अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जैन सिर्स की अध्यक्षता व वरिष्ठ भाजपा नेता ललित जैन के मुख्य आतिथ्य एवम् वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन, उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन के विशिष्ठ आतिथ्य एवम् डॉ राजीव जैन,मंदिर प्रबंधक सनत जैन की गरिमामयी उपस्थिति में सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमति सीमा नायक ने मंगलाचरण भजन प्रस्तुत किया। गणाचार्य श्री विरागसागर जी महामुनिराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित करने का सौभाग्य वरिष्ठ समाज श्रेष्ठिगण हुकुमचन्द जैन “दुमदुमा”,ललित जैन अछरौनी,बाबूलाल नायक, धरणेंद्र जैन डॉली,अशोक जैन नीम,राजकुमार भण्डारी, दिनेश जैन डीके,मनोज सिंघई,अलंकार जैन,अखिल जैन सोनू, दीपक जैन रेल्वे,विशाल जैन गुदरी,नीरज जैन,एड.पंकज जैन,रवि जैन कंधारी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर इण्डिया प्राउड ऑफ रिकॉर्डस के ओर से प्राप्त सम्मान प्रशस्ति पत्रों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महिला जैन समाज की संरक्षिका श्रीमति शीला सिंघई, डॉ राखी जैन, बिंदी जैन,अंजलि जैन सिर्स,सुधा सर्राफ,कल्पना जैन,अर्चना जैन गुदरी मंदिर,अंजलि सिंघई,सीमा नायक,पूजा जैन,अनीता जैन,रूबी जैन,सरिता सिंघई,अर्चना जैन,ज्योति जैन,कीर्ति जैन उपस्थित रहीं। पंचायत कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन के नेतृत्व में सचिन सर्राफ,सुयोग भण्डारी,अंचल जैन लवी,गौरव जैन नीम, दीपांक सिंघई,अंकित सर्राफ,संयोग भण्डारी,सीमित जैन ने संस्था की ओर से सम्मान स्वरूप प्रेषित मेडल का विमोचन किया। कार्यक्रम संयोजक अमन जैन विरागप्रिय ने उपस्थित सभी लोगों का तिलक लगाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ एवम् आभार धरणेंद्र जैन डॉली ने व्यक्त किया।
सामाजिक संगोष्ठी में क्या बोले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी/ जैन धर्मावलंबी

  • अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जैन सिर्स ने कहा कि पूज्य आर्यिका विविक्तश्री माताजी की प्रेरणा हमेशा सत्य अहिंसा का उद्घोष करते हुए से अभूतपूर्व धर्म प्रभावना की रही हैं। ये जैन धर्म के “जियो और जीने दो” संदेश का सम्मान हैं।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित जैन ने कहा कि दिगम्बर साधु संत वैराग्य का जीवन जीते है। ये उपाधि,सम्मान तो उनके द्वारा दी जाने वाली पावन प्रेरणा का है। यति सम्मेलन में संत समागम के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने भी झांसी आकार सत्य अहिंसा का उपदेश सुना था। ये सब विविक्तश्री माताजी के प्रेरणा से ही संभव हो पाया।
  • वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन का मानना है कि संत समागम से समाज में नई चेतना का संचार होता है। अपने अंदर के दोषों को कैसे समाप्त करना है? व्यक्ति इसकी शिक्षा ग्रहण करता हैं। यह सम्मान विविक्तश्री माताजी की शिक्षा को समर्पित हैं।
  • उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन ने कहा कि पूज्य विविक्तश्री माताजी को जो भारत गौरव और राष्ट्र प्रेरणा का सम्मान प्राप्त हुआ हैं वह सम्पूर्ण झांसी और बुन्देलखण्ड का सम्मान हैं। क्योंकि पूज्य माताजी की प्रेरणा से ही झांसी की जैन समाज ने ने असंभव कार्य को भी सफल आयोजन के रूप में किया हैं। जो सदियों तक हमारे मानस पटल पर रहेगा।
  • युवा समाजसेवी सौरभ जैन सर्वज्ञ ने कहा कि पूज्य आर्यिका विविक्तश्री माताजी को मिला यह भारत गौरव का सम्मान झांसी के ऐतिहासिक नगर में 300 साधु संतो के सानिध्य में आयोजित हुए यति सम्मेलन, युग प्रतिक्रमण महोत्सव का प्रतिबिम्ब हैं। हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
  • डॉ राजीव जैन (सिंघई हेल्थकेयर) ने कहा भारत की श्रमण संस्कृति परम्परा को हमेशा से ही सम्मान प्राप्त हुआ हैं। आर्यिका विविक्तश्री माताजी को मिले इस सम्मान से जैन समाज में खुशी की लहर हैं।
  • पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा के अध्यक्ष दिनेश जैन डीके ने कहा कि विविक्तश्री माताजी की करुणामयी वाणी सुनकर हम सबने एकजुट होकर झांसी में यति सम्मेलन आयोजित करवाया जिससे यह भारत गौरव का सम्मान प्राप्त हुआ। हम सभी हर्षित हैं।
  • सुभाषगंज के युवा व्यवसायी अंचल जैन “लवी” का कहना हैं वात्सल्यमयी गुरु परम्परा की पूज्य आर्यिका विविक्तश्री माताजी का जो प्राणीमात्र के प्रति वात्सल भाव रहता है। वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं। माताजी को मिले सम्मान से जैन समाज खुश हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel