• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, July 28, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home प्रमुख समाचार

झांसी महानगर:अधिकारियों व आयोजको को त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश

by सद्दीक खान
September 6, 2024
in प्रमुख समाचार
0

दिनांक 06 सितंबर 2024

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगामी आने वाले त्योहार गणेश महोत्सव और बारावफात के दृष्टिगत विभिन्न धर्म गुरु तथा गणमान्य नागरिकों के साथ की समीक्षा बैठक

जनपद में 525 स्थानों पर स्थापित होंगी गणेश प्रतिमाएँ, नगर क्षेत्र में सजेगें 399 गणपति पंडाल

त्यौहारों के दृष्टिगत धर्मगुरुओं के साथ-साथ प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया जाए

पण्डालों में सीसीटीवी कैमरा सहित आस-पास साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं

त्योहारों में आसामाजिक व अराजकता फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही

पर्वाें के दौरान साफ-सफाई, निर्बाध जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति के प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश

गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं बारावफात के जुलूस में नियमानुसार ही डीजे होंगे संचालित, मार्ग में विद्युत के लटके तारों को दुरुस्त किए जाने के निर्देश

झांसी।जिलाधिकारी अविनाश कुमार  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने संयुक्त रूप से आज विकास भवन सभागार में आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार गणेश महोत्सव एंव बारावफात के दृष्टिगत धर्म गुरुओं, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमनान्य जनों के साथ त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से मनाए जाने की तैयारियाँ एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। 
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहार पारंपरिक ढंग से मनाये जाएं। किसी भी नई परंपरा को मान्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद, तहसील तथा थाना स्तर के सभी अधिकारी इन त्योहारों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के लिए संवेदनशीलता, अनुशासन, गरिमा का परिचय देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। 
   उन्होंने कहा कि पर्वों एवं त्योहारों सहित अन्य आयोजनों के दृष्टिगत सभी सम्प्रदायों के धर्मगुरुओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। अधिकारीगण छोटी से छोटी बातों का भी संज्ञान लें। त्योहारों के आयोजकों से भी संवाद स्थापित कर समस्याओं का निराकरण कराया जाए। गणेश पण्डालों के आस-पास साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं बारावफात जुलूस के मार्ग को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश दिए। 
   जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजनों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के सम्बन्ध में पहले से तैयारी करने के निर्देशदिए। नदियों के प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए। मूर्ति विसर्जन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने पर्वाें के दौरान साफ-सफाई, निर्बाध जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति के प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं।
 आने वाले त्योहारों की तैयारियां की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अराजकता व अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। पर्वाें व त्योहारों की आड़ में अव्यवस्था व अराजकता को किसी भी प्रकार की छूट न मिले समय रहते कार्रवाही हो। क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च व फुट पेट्रोलिंग की जाए।अभिसूचना से जानकारी प्राप्त होने पर तुरन्त कार्रवाई हो। संवेदनशील स्थानों व जनपदों में पूरी सजगता व सतर्कता बरती जाए। अफवाहों को स्थान न मिले। सोशल मीडिया के प्रति निरन्तर सतर्कता बनी रहे।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने गणेश प्रतिमा पंडालों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतेजामात सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्थानों पर पुलिस बल  मुस्तैद रहे। विमानों के जुलूस के दौरान तैनात सिपाही संवेदनशील होकर अपनी दायित्वों का निर्वहन करें। 
 बैठक में अध्यक्ष जल विहार समिति मुकेश अग्रवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में19 विमान निकलेंगे। सभी विमान बहुमूल्य आभूषणों से सुसज्जित होंगे, इन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। उन्होंने विसर्जन मार्ग को गड्ढा मुक्त किए जाने का सुझाव दिया।
  विश्व हिंदू परिषद विनोद अवस्थी ने बैठक में बताया कि नगर क्षेत्र में 5 मुख्य स्थान हैं,जहां गणेश प्रतिमा विर्सर्जन किया जाता है। उन्होंने विसर्जन के दौरान दुर्घटना ना   हो उसके लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का सुझाव दिया।
 बैठक में याकूब अहमद मंसूरी ने बताया कि 16 सितंबर को सुबह 08 बजे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकलेगा। जुलूस के मार्ग को साफ सुधरा किया जाए।
 शिया धर्म गुरु ने शिया मस्जिद के पास बिजली एवं केबल के तारों को तत्काल ठीक किए जाने का सुझाव दिया, इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था को तत्काल सुधारे जाने की माँग की।
बैठक में पंडित कैलाश नारायण पाठक, शहर काजी मुफ़्ती साबिर, अतुल अग्रवाल काल्पनिक, श्री पियुष रावत, पंडित वसंत गोलवलकर, पण्डित राजेश बिरथरे, मुफ्ती खालिद अंसारी,पं रवीश त्रिपाठी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर के विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं,सामाजिक संगठन के अतिरिक्त व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश,जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री दीपक सिंघवाल, सीएमओ डाॅ सुधाकर पांडेय,अपर जिलाधिकारी प्रशासन ए के सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, नगर मजिस्ट्रेट विधेश कुमार सहित नगर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी पुलिस व लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जलसंस्थान, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share

Related Posts

प्रमुख समाचार

0x1c8c5b6a

July 27, 2025
प्रमुख समाचार

0x7be2e689

July 22, 2025
प्रमुख समाचार

0x1c8c5b6a

July 22, 2025
प्रमुख समाचार

0x1c8c5b6a

July 22, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता: साकची के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल का आयोजन

July 19, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : मॉनसून के मौसम में डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारिया, साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें

July 18, 2025
Next Post

देश के कोने कोने में प्रत्येक वर्ग व्यक्ति को जोड़ना लक्ष्य--अमित नुना

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

झांसी महानगर:माताटीला बांध से छोड़ा गया कुल 02 लाख क्यूसेक पानी, जलभराव पर जिला प्रशासन की सतत् दृष्टि किसी आपात स्थिति में तत्काल कलेक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केंद्र के कंट्रोल रूम के फोन नंबर- 0510-2371199,2371 पर संपर्क करे

September 11, 2024

मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा सुन्दरनगर मंडल में विशेष चर्चा

June 17, 2025
मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत 534 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ बांटी स्वच्छता बाल्टी

मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत 534 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ बांटी स्वच्छता बाल्टी

October 9, 2024
स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, टीबी मुक्त भारत अभियान हेतु निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए की गई अपील 

स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, टीबी मुक्त भारत अभियान हेतु निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए की गई अपील 

January 9, 2025

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री
  • 0x1c8c5b6a
  • वनिता समाज ने हरियाली तीज का किया भव्य आयोजन
  • JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
1562
2482776
Total Visitors
373
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.