• देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
Friday, June 27, 2025
  • Login
मानवाधिकार मीडिया
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

झांसी महानगर:माननीय मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

सद्दीक खान by सद्दीक खान
September 6, 2024
in प्रमुख समाचार
0

दिनांक 06 सितम्बर 2024

विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर किया असंतोष व्यक्त,मा0 मंत्री जी ने व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

READ ALSO

मुहम्मदाबाद मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक निर्धारित मार्गों से ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस…..

उपायुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड के सबर टोला का किया निरीक्षण

जल जीवन मिशन नगरीय परियोजना अक्टूबर 2024 को होगी प्रारम्भ, निर्धारित किया लक्ष्य

किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाए सुनिश्चित

जनपद में राष्ट्रीय पोषण मिशन माह में आंगनबाड़ी केंद्रो पर अति कुपोषित बच्चों पर हो अधिक फोकस

जिला स्तरीय अधिकारी मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों से साझा करें

अधिकारियों को निर्देश किसानों को उर्वरक/बीज की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करें :- माननीय मंत्री जी

झांसी: आज माननीय मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में चल रहे अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए झांसी विकास प्राधिकरण को अवैध कॉलोनी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण होने से पूर्व ही कार्य पर रोक लगाया जाना सुनिश्चित करें। जो भी कार्य किया जाए वह नियमानुसार ही सुनिश्चित निश्चित हो।
विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा विद्युत आपूर्ति को लेकर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि जनपद में नगरीय क्षेत्र का विकास तथा बीडा के कारण विद्युत आपूर्ति में की मांग में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए जल्द ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कार्य योजना बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भी विद्युत विभाग को आड़े हाथ लिया और विभाग की कार्य प्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। समस्त जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की शिकायत की। मा0 मंत्री जी सख्त अंदाज में निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक करते हुए सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। 
  समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगरी क्षेत्र में विद्युत उपलब्धता को बढ़ाने हेतु 15 दिन में विधानसभा क्षेत्रवार प्रोजेक्शन बनाएं,जहाँ जो भी आवश्यकता है उसका उल्लेख करें ताकि आपूर्ति को बेहतर बनाया जा सके।बैठक में उपस्थित क्षेत्रवार अधिशासी अभियंता विद्युत ने अपने अपने क्षेत्र में क्षमता वृद्धि की जानकारी दी।
 मा0 मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने समीक्षा के दौरान आईसीडीएस विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन माह के अंतर्गत अंतर्गत सैम और मैम बच्चों को चिह्नित कर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाये ताकि उनके स्वास्थ्य को जल्द से जल्द बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज में कुपोषित /अतिकुपोषित बच्चे न हो उसके लिए प्रारम्भ से ही की किशोरियों को लक्षित करते हुए उन्हें आयरन की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक भोजन की जानकारी दी जाए। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को भी गर्भ धारण के दौरान अभियान चलाकर पौष्टिक भोजन एवं दवाओं का सेवन कैसे किया जाये की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन ग्रहण करने लाभ की जानकारी देते हुए बताएं कि प्रसव के दौरान कोई समस्या नहीं होगी और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकेगें। 
 विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है,जनता को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है। उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) के अंतर्गत लाभार्थियों को अस्पताल में  बीमारियों का इलाज बेहतर हो। उन्होंने योजना अंतर्गत चिन्हित अस्पतालों में गंभीर बीमारियों यहां तक की डायलेसिस युनिट संचालित होने पर कार्डधारकों को लाभ प्राप्त हो रहा है पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्कूलों में बच्चों की आँख टेस्टिंग किए जाने का सुझाव दिया।
 बैठक में मा0 मंत्री बेबी रानी मौर्य जी ने नगर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अमृत योजना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में अक्टूबर 2024 तक पूर्ण करने का समय निर्धारित करते हुए पेयजल आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की आप जलापूर्ति सुनिश्चित करते हुए अवगत कराएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने योजना अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में पाइप लाइन डाले जाने के दौरान जो सड़कें क्षतिग्रस्त की हैं उन्हें पुनः गुणवत्ता के साथ सुधारे जाने के निर्देश दिए।
 बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने विद्युत विभाग द्वारा बीस घंटे की आपूर्ति को झुठलाते हुए क्षेत्र में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में जो सड़क क्षतिग्रस्त की गई हैं उनकी सूची उपलब्ध कराएं ताकि सड़कों का सत्यापन किया जा सके। 
 समीक्षा बैठक में समीक्षा के दौरान मेयर श्री बिहारीलाल आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय क्षेत्र में 80% अवैध कॉलोनी जिस कारण क्षेत्र में समस्याएं अधिक हैं, उन्होंने झाँसी विकास प्राधिकरण को अवैध कॉलोनी पर कार्रवाही न करने पर घेरते हुए अवैध कालोनी पर कार्यवाही करने का सुझाव दिया। उन्होंने नगर में बेसमेंट में संचालित हो रहे नर्सिंग होम,होटल पर समान रूप से कार्यवाही करने का सुझाव दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यों पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवर अभियंता द्वारा सुविधा शुल्क लेने के बाद नियम विरुद्ध विद्युत संयोजन दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग ढाई साल पहले रानीपुर क्षेत्र में रतौसा रानीपुर मार्ग के लिए लगभग 27 लाख रुपए दिया गया था परन्तु अभी तक विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 
बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा ने अब भगवन्तपुरा स्थित स्लाटर हाउस तक डामर रोड बनाए जाने पर नगर निगम की मंशा पर सवाल करते हुए धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि नगरीय क्षेत्र में लोगों की बीती हुई गर्मी बहुत ही संकट भरी रही। आने वाले समय में समस्या न हो इसके लिए शासन स्तर पर सुगम योजना को पुन: प्रारंभ करने का सुझाव दिया। उन्होंने बढ़ते शहरीकरण से और बीडा तथा जेडीए द्वारा 500 एकड़ भूमि पर कॉलोनी डेवलप करने से विद्युत खपत को कैसे पूरा किया जाएगा। विद्युत विभाग से इसके संबंध में जानकारी मांगी। 
महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा से दौरान विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने भी विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए बताया की गरौठा क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं तो विभाग पैसा लेने के बाद ही उन्हें बदला जाता है। यदि ग्रामीणों द्वारा पैसा नहीं दिया जाता तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा देवरी से धनौरा तथा गढ़बई से ककरबई तक के मार्ग को यातायात हेतु सुलभ बनाए जाने का सुझाव दिया।
 इस दौरान बैठक में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गोल्डन कार्ड की भी समीक्षा हुई। पंचायती राज   विभाग, खाद्य विपणन, उच्च शिक्षा, सेतु निगम की संचालित परियोजनाओं की भी जानकारी ली गई।
 बैठक का सफल संचालन मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने किया। उन्होंने प्रत्येक विभाग की एक-एक परियोजना के विषय में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त माह जुलाई में हुई बैठक के निर्णय पर क्या कार्यवाही की गई जानकारी दी।

समीक्षा बैठक में विधायक मऊरानीपुर डॉ0 रश्मि आर्य, सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पांडेय, एडीएम प्रशासन ए के सिंह, सचिव जेडीए उपमा पांडेय,एडीएम नमामि गंगे अशोक कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुजान सिंह लोधी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।

Share

Related Posts

प्रमुख समाचार

मुहम्मदाबाद मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक निर्धारित मार्गों से ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस…..

June 26, 2025
प्रमुख समाचार

उपायुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड के सबर टोला का किया निरीक्षण

June 26, 2025
प्रमुख समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची गंगा राम अस्पताल, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हाल चाल जानने

June 26, 2025
प्रमुख समाचार

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने परिसदन सभागार में जिले के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

June 26, 2025
प्रमुख समाचार

भांवरकोल: करइल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, थानाध्यक्ष बोले चोरों के बुलंद हौसले को करेंगे पस्त, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित……..

June 25, 2025
प्रमुख समाचार

युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया का पोस्टर वार साकची में हुआ लॉन्च

June 25, 2025
Next Post

झांसी महानगर:अधिकारियों व आयोजको को त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश

POPULAR NEWS

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

April 19, 2025
तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

January 24, 2025
अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

February 12, 2025
मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

September 18, 2024
अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

February 13, 2025

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने जीत के दो हफ्ते में ही गांव में शुरू किया विकास कार्य

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने जीत के दो हफ्ते में ही गांव में शुरू किया विकास कार्य

August 31, 2024
कर्मियों की बैठक कर समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश

थुलवांसा गांव में 8 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक किया जाएगा विशाल मेले का आयोजन

December 4, 2024

भाजपा नेता बृजेंद्र वीरपुरा ने कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काट कर किया उद्घाटन

September 1, 2023

कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

December 22, 2023

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • मुहम्मदाबाद मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक निर्धारित मार्गों से ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस…..
  • खंड शिक्षा अधिकारी नगवां को ब्लॉक स्काउट मास्टर ने किया सम्मानित
  • उपायुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड के सबर टोला का किया निरीक्षण
  • सीडीओ ने दिव्यंका त्रिपाठी को किया सम्मानित

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • मुहम्मदाबाद मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक निर्धारित मार्गों से ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस…..

Follow us

Our Visitors

Visitors Today
1337
2209743
Total Visitors
290
Live visitors
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Manavdhikar Media by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.