Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

झारखंड सरकार की पहल: जिले के 70 ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा गोवा

Follow

Published on: 10-06-2024

जून माह के अंतिम सप्ताह में जे.टी.डी.सी.एल करायेगी यात्रा, जिला खेल कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जमा करें आवेदन

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड सरकार राज्य में निवासरत ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थ यात्रा करायेगी, इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जे.टी.डी.सी.एल) के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। यह यात्रा जून माह के अंतिम सप्ताह में होगी।

पात्रता

इस तीर्थ यात्रा के लिए पात्रता के लिए तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। तीर्थयात्री बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आना चाहिए (कर दाता नहीं होना चाहिए)। साथ ही तीर्थयात्री द्वारा पहले से इस प्रकार का तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया गया हो ।

बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिक तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन को भरकर 2 फोटो के साथ मूल चिकित्सा प्रमाण-पत्र Fit for Travel Certificate लगा कर निकटतम प्रखंड कार्यालय एवं जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में निर्धारित समयसीमा दिनांक 20 जून 2024 से पहले जमा करेंगे।

तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों का चयन पहले आने वालों को प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा, यदि तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक बढ़ जाती है तो इससे अतिरिक्त एक प्रतीक्षा सूची (निर्धारित संख्या का 10%) भी तैयार की जाएगी।

अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से संपर्क करें अथवा jamshedpur.nic.in वेबसाइट विजिट करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel