Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डिजिटलीकरण की दिशा मे रेल के बढ़ते कदम, R-wallet द्वारा अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% की बचत– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 02-03-2024

डिजिटलीकरण की दिशा मे रेल के बढ़ते कदम, R-wallet द्वारा अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% की बचत– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

बेहतर यात्री सेवा और डिजिटलीकरण की दिशा मे  रेलवे द्वारा निरंतर प्रयास जारी है एवं इसी क्रम मे रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए R-wallet द्वारा टिकट बुक करने की प्रक्रिया का निरंतर प्रचार प्रसार किया जा रहा है l R-wallet  के द्वारा टिकट बुक करने पर यात्री को 3% की बचत का लाभ भी प्राप्त होगा एवं समय की बचत भी होगी  l  सम्पूर्ण  मण्डल एवं स्टेशनों पर इस प्रक्रिया का प्रचार प्रसार करते हुए अभियानों को आयोजित किया जा रहा है तथा रेल यात्रियों को इस विषय मे जागरूक किया जा रहा है l  R-wallet  द्वारा टिकट बुक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है :- 

• एटीवीएम  में आर-वॉलेट के माध्यम से टिकट बुकिंग के लिए यात्री यात्रा विवरण चुनें l 

• यात्री द्वारा आर-वॉलेट के रूप में भुगतान मोड का चयन  करें  l 

• एटीवीएम एप्लिकेशन यात्री को R-वॉलेट खाते के साथ UTS on Mobile ऐप  मे पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करने की मांग करेगा l 

• ATVM एप्लिकेशन UTS on Mobile डेटाबेस से मोबाइल नंबर को सत्यापित करेगा और यात्री के मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा l 

• ओटीपी के सत्यापन के बाद यात्री के आर-वॉलेट खाते से धनराशि का स्वत: भुगतान हो जाएगा और टिकट प्रिंट हो जाएगा l 

• एक बार जब यात्री आर-वॉलेट के माध्यम से टिकट  बुक करने के बाद यदि यात्री  टिकट रद्द कर देता है, तो धनराशि वापस उसके आर-वॉलेट खाते में  स्वत: वापस हो जाएगी  l

• यात्री ATVM द्वारा यात्रा टिकट , प्लेटफॉर्म टिकट , सीजन टिकट का नवीनीकरण (renewal of season tickets) रेलवे काउन्टर पर बिना लंबी लाइन लगे ATVM पर  प्राप्त कर सकते है l 

उल्लेखनीय है कि मण्डल के विभिन्न स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा UTS ऑन मोबाइल की विषय मे  निरंतर रेल यात्रियों को जागरूक करते हुए इस विषय मे संबंधित  जानकारी प्रदान की जा रही है  |

                भारतीय रेल आपके साथ आपकी सेवा में सदैव तत्पर I

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel