Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में द किंग फिटनेस क्लब की मनाई गई प्रथम वर्षगांठ

Published on: 07-04-2024

झाँसी। जनपद के सदर बाजार स्थित द किंग फिटनेस क्लब का उद्घाटन पिछले वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर हुआ था का एक सफल वर्ष पूर्ण हो जाने के अवसर पर वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिरुद्ध दुबे एवं दिलीप पुरी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिम के व्यवस्थापक निर्देश राजा राजपूत, ट्रेनर सोनू एवं निहाल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को जिम के उपकरणों एवं व्यायाम से होने वाले स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। वहीं कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ० संदीप ने कहा व्यायाम से शरीर में नवीन ऊर्जा का प्रभाव होता है हमें किसी न किसी खेल में सहभागिता करते रहना चाहिए व्यायाम हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है लेकिन इस बात का भी ध्यान रहे कि व्यायाम प्रतिदिन किया जाए ज्यादा अंतराल होने पर हमारे शरीर में समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं। वर्तमान समय में अधिकांश लोग जिम अपनी शारीरिक बनावट में निखार लाने के लिए आते हैं जिससे उनका शरीर सुडौल बना रहे वहीं कई लोग कई प्रकार के एस्टेरॉइड लेकर अपना शरीर भी बरबाद कर रहे हैं जबकि व्यायाम का मुख्य उद्देश्य शरीर को स्वस्थ रखना है। अंय खेलों की तरह व्यायामशाला में भी कुशल प्रशिक्षकों के अंतर्गत ही हमें व्यायाम करना चाहिए अन्यथा हमें नुकसान भी हो सकता है। जिम के व्यवस्थापक, कार्यक्रम आयोजक और प्रशिक्षकों को मैं शुभकामनाएं देता हूं कि उन्होंने एक वर्ष के अंदर व्यायाम शाला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया है। इस अवसर पर संदीप नामदेव, सुशांत गेड़ा, राजू सेन, राकेश अहिरवार, राम दीक्षित, शिवम साहू, सोनू खान, कुणाल साहू, अनिकेत साहू, सनी कनौजिया, सत्यवीर, सोनू दीदी, पूजा, प्रभा, अनुराधा, रेखा, पूनम आदि उपस्थित रहे

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में द किंग फिटनेस क्लब की मनाई गई प्रथम वर्षगांठ

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel