Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

डॉ जोशी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर कार्यकर्ताओं के के द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पर उनके प्रति आभार जताया –अभिषेक गुप्ता 

Published on: 05-01-2024

भाजपा का विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर जोशी जी का महत्वपूर्ण स्थान रहा ( डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौड़)

डॉक्टर जोशी प्रयागराज के गौरव (राजेंद्र मिश्रा)

डॉ जोशी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर कार्यकर्ताओं के के द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पर उनके प्रति आभार जताया –अभिषेक गुप्ता 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर जोशी जी को दी जन्मदिन की बधाई

4 जनवरी प्रयागराज,भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व  मानव संसाधन विकास मंत्री  भारत सरकार डॉ मुरली मनोहर जोशी जी के 90 वां जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन वात्सल्य सभागार सिविल लाइन में आयोजित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ ने कहा कि प्रयागराज डॉ मुरली मनोहर जोशी जी की कर्मभूमि रही है उनका शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जब वे यहां के सांसद थे और मानव संसाधन विकास मंत्री हुए तो उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलाया और प्रयागराज में  ट्रिपल आईटी कॉलेज और नए यमुना ब्रिज का निर्माण करवाया और कहा कि डॉक्टर जोशी का भारतीय जनता पार्टी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में अपनी सरकार बनाई और उनके नेतृत्व श्रीनगर के लाल किले की चौक में राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर राष्ट्रीय एकता तिरंगा यात्रा निकाली गई और श्रीनगर की लाल चौक पर तिरंगा फहराकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया था

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने डॉक्टर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर जोशी एक आदर्श राजनीति की प्रतिबिंब है

     कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने डॉ मुरली मनोहर जोशी प्रयागराज के गौरव हैं प्रयागराज उनकी कर्मभूमि रही है उनका जन्म 5 जनवरी 1934 को दिल्ली में हुआ उनकी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा उत्तराखंड में हुआ  उन्होंने बीएससी मेरठ यूनिवर्सिटी और एमएससी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर रहे वे इलाहाबाद वाराणसी एवं कानपुर क्षेत्र से सांसद रहे और अटल जी की सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रहे 

इस अवसर पर डॉक्टर एलएस ओझा शशि वार्ष्णेय ने अपने विचार व्यक्त किया

     मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अवसर पर वर्चुअल रूप से  डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज के कार्यकर्ताओं के द्वारा जन्मदिन की बधाई मिलने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और आगामी लोकसभा के चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुट जाने को कहा और तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए जीत का मंत्र दिया और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई दी

   कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता विक्रम सिंह पटेल एवं अनिल भट्ट रहे

      इस अवसर पर प्रमुख रूप से    देवेश सिंह, पार्षद किरन जायसवाल , सोनी भट्ट,राजेश केसरवानी,शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, ज्ञानेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता , गणेश वर्मा , यशस्वी शुक्ला संदीप यादव अमन वर्मा महानगर मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel