Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर चौकी प्रभारी एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग:

Published on: 08-03-2024

कासर–चौकी प्रभारी फरेंदा अमित सिंह के अभद्र व्यवहार से पत्रकारों में है आक्रोश
फरेंदा महराजगज जब कलम के सिपाही पर पुलिस ही हमलावर बनकर टूट पड़े तो समझिये की लोकतंत्र में पुलिस तानाशाही व्यवस्था से शासन करना चाहती है। एक ऐसा ताजा मामला जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा अन्तर्गत सामने आया है। जहां पत्रकारो के साथ चौकी प्रभारी अमित सिंह द्वारा अभद्रता कर गाली तक दिया गया लेकिन जिम्मेदारों द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरेन्दा के नगर पंचायत आनन्दनगर में संचालित एक सीएससी श्याम बेब जोन पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर एक महिला से ₹200 धन उगाही करने की सूचना पर पत्रकार राहुल पाण्डेय व पत्रकार रमेश कुमार खबर संकलित करने के लिए गए हुए थे। सहज जन सेवा केन्द्र संचालक से उक्त के सम्बन्ध में पूछे जानें पर वह आग बबूला हो गया तथा सहज जन सेवा केन्द्र संचालक ने अपने अन्य साथियों को फोन किया उसके साथी भी अवैध असलहा के साथ पहुंच गए और जान से मारने की कोशिश किए। गाली देते हुए अपने साथियों के साथ मारने पीटने लगे । उक्त प्रकरण को लेकर पत्रकार गण थाने पर तहरीर लेकर पहुंचे जहां चौकी प्रभारी अमित सिंह पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे मना करने पर गाली गुप्ता देते हुए मारपीट पर अमादा हो गए तथा उल्टे पीड़ित पत्रकारों को ही हवालात में बैठा दिया गया। चौकी प्रभारी के उक्त व्यवहार से आहत पत्रकार गण सीओ कार्यालय पर धरना पर बैठ गए। उक्त प्रकरण में पत्रकार संगठन उपजिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देने उनके कार्यालय शुक्रवार को पहुंचा छुट्टी होने के कारण उपजिलाधिकारी से मुलाकात पत्रकारों का नहीं हो सका जिस पर ज्ञापन तहसीलदार को सौपकर पत्रकारों ने मांग किया है कि चौकी प्रभारी फरेन्दा अमित सिंह के विरुद्ध एवं सीएससी संचालक व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय तहसीलदार ने उक्त प्रकरण की जॉच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel