Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

थैलेसीमिया नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन का प्रभावी पहल, जिला उपायुक्त ने गठित की जिला कोर कमिटी

Follow

Published on: 16-08-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा थैलीसिमिया के प्रति जनजागरूकता लाने तथा मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके इसके लिए जिला कोर कमेटी का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त करेंगे और पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन इसके सचिव होंगे। कोर कमेटी में जिला प्रशासन के अधिकारी और जमशेदपुर के थैलेसीमिया सोसाइटी के संस्थापक सदस्य शामिल किए गए हैं।

कमेटी में जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला अवर निबंधक और अवर निबंधक घाटशिला तथा जमशेदपुर के थैलेसीमिया सोसायटी के मनोनीत सदस्य हैं।

जिसमें थैलेसीमिया सोसाइटी के अध्यक्ष शरत चंद्रन, टाटा स्टील के इंद्रजीत पॉल, रोटरी क्लब के डॉ. अमित चटर्जी, लायंस इंटरनेशनल के पूर्व जिला गवर्नर और विकलांगता प्रबंधन पर राज्य टास्क फोर्स के सदस्य रजनीश कुमार, जमशेदपुर ब्लड बैंक के महाप्रबंधक संजय चौधरी, होटल व्यवसायी और उद्योगपति स्मिता राज पारीख और स्वैच्छिक रक्तदाता संघ के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी, जीतेश कुमार शामिल हैं।

कोर कमेटी की पहली बैठक जल्द ही होगी ताकि प्रभावी कार्ययोजना बनाई जा सके और सभी संभावित खतरों पर विमर्श कर पूरे जिले में इस अभियान को आगे बढ़ाया जा सके।

थैलेसीमिया जो अब बहुत तेजी से और व्यापक रूप से फैल रहा है, एक रक्त विकार है जो परिवारों (वंशानुगत में) से गुजरता है, जिसमें रोगी को रक्त की कमी होती है। शरीर में हीमोग्लोबिन का असामान्य रूप या अपर्याप्त मात्रा में निर्माण होता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद प्रोटीन है जो ऑक्सीजन ले जाता है। इस विकार के कारण बड़ी संख्या में लाल रक्त कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं, जिससे एनीमिया होता है।

इस अभियान का उद्देश्य माता-पिता और अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाना, नए मामलों को चिन्हित कर सक्रिय उपाय लागू करना तथा विवाह के लिए पंजीकरण करते समय गर्भधारण पूर्व जांच की पुष्टि की जा सके आदि शामिल हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel