Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 28.03.2024थाना अजगैन,जनपद उन्नाव कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी बैनामा कराने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Published on: 28-03-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी बैनामा कराने व आपराधिक षडयंत्र रचने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 29.11.2023 को श्री अंकुश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता नि0 नवाबंगज थाना अजगैन जनपद उन्नाव द्वारा थाना अजगैन पर तहरीरी सूचना दी गई कि प्रार्थी ने दिनांक 30.10.2023 को हसनगंज निबन्धन कार्यालय में पंजीकृत बैनामा स्थित भूमि ग्राम मद्दखेडा, परगना गौरिन्दा परसन्दन भूमि सं० 176 कुल रकबा 04.478हे0 को राम किशोर पुत्र बाबूलाल निवासी भजन खेडा मजरे अमरेथा थाना अजगैन उन्नाव से करवाया था। दिनांक 15.10.2023 को प्रार्थी की पास उपरोक्त रामकिशोर तथा नूरमोहम्मद उर्फ बउवा निवासी कुसुम्भी, थाना अजगैन उन्नाव इनके साथ अमित पुत्र अमृत लाल निवासी इब्राहिमपुर परगना व थाना पुरवा, जनपद उन्नाव तथा दिनेश पुत्र भीम निवासी मोती नगर, उन्नव प्रार्थी के घर आये और कहा कि नकद पैसे उपरोक्त भूमि के दे दो। प्रार्थी ने कहा कि मैने सारा पैसा का लेन देन कानूनी तरीके से करूंगा, तो उपरोक्त लोगों ने स्टेट बैंक नवाबगंज में दिनांक 16.10.2023 को एक नया खाता खुलवाकर प्रार्थी को पासबुक एक एकाउन्ट नम्बर दिया। प्रार्थी को नया खाता खुलने पर उसे यह विश्वास हो गया कि खाताधारक ही सही व्यक्ति है जो हमें बैनामा कर रहा है। बैनामा वाले दिन प्रार्थी ने 2 चेक 7-7 लाख की दी तथा 1 लाख रुपये बैनामें में नकद दिया गया कुल 15 लाख में बैनामा करा लिया गया बाद में प्रार्थी को दाखिल खारिज प्रक्रिया के दौरान पता चला कि उपरोक्त सभी लोगों ने कूटरचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रार्थी के साथ फर्जी आदमी को खडा करके बैनामा करा दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 332/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 28.03.2024 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दिनेश पुत्र भीम निवासी मझकुरिया थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का नाम पता-
दिनेश पुत्र भीम निवासी मझकुरिया थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा
2.का0 अनूप द्विवेदी

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel