Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को हफ्ते में सातों दिन चलाए जाने की मांग

Published on: 13-10-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। अति पिछड़े आदिवासी बाहुल्य जिलों में शामिल जिला सोनभद्र चार राज्यों -झारखंड, मध्य-प्रदेश, बिहार एवं छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है। इस जिले की खूबसूरती एवं औद्योगिक दृष्टि से इसके महत्व को देखते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे मिनी स्विट्जरलैंड की संज्ञा दी थी। सोनभद्र जिले में एनसीएल, एनटीपीसी, यूपीएसईबी पावर प्लांट, हिण्डाल्को, अडानी, बिरला कार्बन, रिलायंस, ग्रासिम आदि विश्व विख्यात कंपनियां यहां अपना कारखाना बीते कई सालों से चला रही हैं और देश- प्रदेश के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभा रही हैं। बावजूद इसके यह जिला लगातार उपेक्षा झेल रहा है। ट्रेन की अच्छी सुविधा न होने की वजह से यहां के रिहायशी लोगों एवं कंपनी के कर्मचारियों को प्रतिदिन यहां से आने-जाने के लिए बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।प्रतिदिन हजारों लोग रोड के माध्यम से 160- 200 किमी दूर मिर्जापुर, बनारस व मुगलसराय जाने के लिए मजबूर हैं जिससे उन्हें आर्थिक मार के साथ-साथ समय की भी बर्बादी झेलनी पड़ती है। यहां लोग दूर- दराज से एक सुनहरे भविष्य के लिए आते हैं। लेकिन अच्छी पढ़ाई व चिकित्सा की सुविधा के लिए दिल्ली या आसपास के जिलों में जाने के लिए कोई ट्रेन की कोई सीधी नियमित सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां की जनता पिछले पांच साल से अच्छी ट्रेन की सुविधा की मांग कर रही है जिससे कि उनका समय व पैसा दोनों बर्बाद होने से बच सकें और उनकी यात्रा सुगम हो सके। बीते कई वर्षों से यहां के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समय- समय पर जनता की आवाज उठाई जा रही है लेकिन कोविड के बाद से ट्रेनों का हाल और भी बदतर हो गया है। चोपन से जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस हमेशा लेट- लपेट चलती है। जहां पहले यह रेणुकूट से होकर जाती थी वहीं आज चोपन से होकर जाती है जिससे रेणुकूट, अनपरा व शक्तिनगर के लोगों को पहले बस से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस समस्या के समाधान के लिए त्रिवेणी को रेणुकूट से चलाए जाने की माग की जा रही है। इसी प्रकार रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- 15453/15454 सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलती है जिसे जनता द्वारा लागातार सप्ताह में सातों दिन नियम से चलाए जाने व उसका स्टॉपेज अलीगढ़ भी करने की जोरदार मांग की जा रही है। वहीं हटिया- आनंद विहार एक्सप्रेस 12873/12874 जो कि सप्ताह में 3 दिन चलती है उसे हफ्ते में सातों दिन चलाए जाने एवं उसका स्टॉपेज अलीगढ़ भी करने की जोरदार मांग की जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel