Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

Follow

Published on: 21-02-2024

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
टीकमगढ़। नाबालिग बालिका से हुए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए एमडी रजक, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, जतारा को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी सुनील नामदेव, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जतारा टीकमगढ़ ने की। मामले के आरोपी को नाम दीपक उर्फ अभिषेक पुत्र गुलाबचंद्र आयु 27 वर्ष निवासी बार्ड नंबर 09, लवकुशनगर जिला छतरपुर बताया गया है। उक्त मामले में शासन की ओर से पैरवीकर्ता सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सुनील नामदेव द्वारा घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि मामला जतारा जिला टीकमगढ़ के विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें विशेष न्यायाधीश द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त दीपक उर्फ अभिषेक को धारा 5 / 6 पॉक्सो एक्ट के अपराध में 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । प्रकरण के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 08 मार्च 2020 को रात्रि 9 बजे के लगभग अभियोक्त्री अपनी मां से शौंच हेतु जाने का कहकर बाहर गयी थी। अभियोक्त्री के आधा घंटे तक वापस नहीं आने पर उसकी मां ने अपनी सास एवं देवर को पूरी बात बताई । सभी ने अभियोक्त्री की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। कोई पता नहीं चलने पर अभियोक्त्री की मां ने 09 मार्च 2020 को थाना पलेरा में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर थाना पलेरा में अपराध अंतर्गत धारा 363, 366 भादंसं की प्रथम सूचना रिपोर्ट अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध लेखबद्ध की गई । विवेचना के दौरान अभियोक्त्री को दस्तयाब किया गया, तो उसने अपने कथनों में बताया कि अभियुक्त दीपक उर्फ अभिषेक की बहिन का घर मेरे घर के पास है, जहां पर वह आता जाता था। जिससे मेरी पहचान दीपक से हो गई थी और उसने मेरा फोन नंबर ले लिया था । बताया गया है कि 08 मार्च 2020 को रात्रि में उसने फोन कर मुझे गांव से बाहर बुलाया और वहां से बहला फुसलाकर अपने साथ ग्वालियर ले गया और मुझे 10 माह तक एक कमरे में पत्नि बनाकर रखा तथा मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बलात्कार बनाता रहा । अभियोक्त्री के उक्त कथन के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम की धाराओं का इजाफ ा किया गया । अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार किया गया । संपूर्ण अनुसंधान उपरांत अभियुक्त दीपक के विरूद्ध विचारण हेतु अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा प्रकरण के सभी महत्वपूर्ण अभियोजन साक्षीगण को परीक्षित कराया गया एवं सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया गया । अभिलेख पर अभियोजन द्वारा प्रस्तुत की गई मौखिक, दस्तावेजी, वैज्ञानिक साक्ष्य तथा अंतिम तर्क के आधार पर विशेष न्यायाधीश द्वारा अभियुक्त दीपक उर्फ अभिषेक को धारा 5 /6 पॉक्सो एक्ट के अपराध में 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel