Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

निर्धन बेसहारा बच्चों के लिए शैक्षिक महाक्रांति बनेगा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय  — आर के पाण्डेय एडवोकेट

Published on: 15-03-2024

निर्धन बेसहारा बच्चों के लिए शैक्षिक महाक्रांति बनेगा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय  — आर के पाण्डेय एडवोकेट।

— 1 ईंट 1 रुपए से शिक्षालय निर्माण।

       परमशक्ति धाम, अयोध्या। मात्र 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के कार्य योजना के बारे में पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि यह मात्र एक शिक्षालय न होकर बल्कि समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों के लिए एक शैक्षिक महाक्रांति का केंद्र बनेगा।

      जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल में मात्र 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के संदर्भ में आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि 76 साल की लोकतांत्रिक व्यवस्था के बावजूद देश में आज भी अशिक्षा, अन्याय, भुखमरी जैसे अनेकों गंभीर समस्याएं हैं और इन सब के केंद्र में अशिक्षा एक प्रमुख बिंदु है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही विचारणीय है कि हमारे देश के शिक्षा विभाग, सरकारी संस्थान तथा विभिन्न प्रकार के सामाजिक संस्थाएं 76 वषों में शत प्रतिशत  साक्षरता क्यों नहीं दे सकीं? आज भी देश में खेलने कूदने पढ़ने की उम्र में बच्चे भीख मांगते नजर क्यों आते हैं? उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ तो देश के अत्यंत अमीर और यहां तक कि अधिकांश आतंकवादियों के भी बच्चे विदेश में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं व अच्छे स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देश में आईसीएसई बोर्ड, आईएससी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड,  स्टेट बोर्ड, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड ना जाने कितने शैक्षिक बोर्ड हैं जिनसे शिक्षा में असमानता का माहौल है लेकिन इन सब के बीच सबसे बड़ी समस्या यह है कि आज भी देश में बहुत भारी संख्या में ऐसे निर्धन बेसहारा परिवार हैं जोकि अपने बच्चों को स्कूल भेजने का सपना भी नहीं देख पाते। ऐसे लोगों के सपने को पूरा करने का नाम है पीडब्ल्यूएस शिक्षालय प्रकल्प। आर के पाण्डेय ने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की संकल्पना “देवालय से सामाजिक और शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति” के विचार के साथ एक अद्वितीय महाक्रांतिकारी महाअभियान है जिसके साथ में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय न सिर्फ़ भारतवर्ष बल्कि विश्व स्तर पर एक ऐसा आस्था का केंद्र बनेगा जो शिक्षा के मंदिर के रूप में आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए भारतवर्ष को एक शिक्षित, विकसित, आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाने में अपना पूरा सहयोग करेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel