Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पन्ना प्रमुख भाजपा की सबसे बड़ी ताकत (निशि दुबे)  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 09-05-2024

पन्ना प्रमुख भाजपा की सबसे बड़ी ताकत (निशि दुबे)  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

चारों दिशा से एक ही आवाज आ रही है अबकी बार 400 पार फिर बने मोदी सरकार (निशि दुबे) 

भारतीय जनता पार्टी फूलपुर संसदीय क्षेत्र में  बहादुरपुर मंडल  के शक्ति केंद्र से पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आरंभ किया गया इस अवसर पर सम्मेलन की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश का समिति के सदस्य निशि दुबे ने पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख  भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी है जिस पर पूरी भारतीय जनता पार्टी निर्भर रहती है और आगे कहा कि आज देश से लेकर प्रदेश तक प्रदेश से लेकर नगर ब्लॉक, वार्ड और जिले की सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनी है तो उसका सबसे बड़ा श्रेय पन्ना प्रमुखों को जाता है और कहा कि आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है अबकी बार 400 पार फिर बने मोदी सरकार और इस आवाज को परिणाम में बदलने की ताकत सिर्फ पन्ना प्रमुखों के ऊपर निर्भर है इसलिए आवाम की आवाज को हमें परिणाम में बदलना है और पूरी ताकत के साथ चुनाव के अंतिम दौर तक हमें एक-एक वोट डलवाने का काम करना है उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी कड़ी होगी और देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए होगा जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संकल्प लेकर निकले हैं उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा किया है हमने राम मंदिर का निर्माण किया , धारा 370 को धराशाई किया, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान दिया, शौचालय बनवाए, पूरे देश के अंदर सड़कों का जाल बिछाया और गांव की सड़कों को भी पक्का करने का काम किया और किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें उनके अधिकार दिए और नारी सशक्तिकरण को लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर देश की महिलाओं को सशक्त करने का काम किया, इसके अलावा 80 करोड़ गरीबों को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराया और कोरोना जैसी महामारी में निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराकर देशवासियों को महामारी से मुक्त किया

   इस अवसर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी , संयोजक विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, हौसला प्रसाद,गंगा पार जिला अध्यक्ष कविता सिंह पटेल जिला प्रवक्ता बृजेश त्रिपाठी, ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार रूप देने के लिए उनके मिशन को धार देने के लिए पन्ना प्रमुख जुट जाएं और देश को खंडित करने वाली कांग्रेस सपा के मंसूबों को धराशाई कर दे और हमे फूलपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल को प्रचंड बहुमत के साथ जीतना है इसके लिए हम पूरी ताकत लगा दे

  मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि फूलपुर संसदीय क्षेत्र के 74 शक्ति केंद्रों में पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया गया

  कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया 

   इस अवसर पर शिवकुमार प्रशांत केसरी कन्हैया लाल पांडे वीरेंद्र बहादुर सिंह,बृजेश त्रिपाठी संजय द्विवेदी, मनोज द्विवेदी आनंद वैश्य सुदर्शन , शक्ति केंद्र संयोजक एवं पन्ना प्रमुख गण  उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel