Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पर्यावरण संरक्षण हेतु पुलिस वाले की अनूठी पहल ” सेल्फी विद झोला ” पुलिस अंकल से कलर्स पैकेट्स और सेनेटाइजर पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी की लहर…

Published on: 03-02-2024

लखनऊ । बाल चौपाल के संयोजन में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय बंशीगढी, ब्लॉक काकोरी , लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में सीनियर सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत और समाजसेवी अनूप मिश्रा अपूर्व के द्वारा प्रधानाध्यापिका प्रीति त्रिवेदी, सहायक अध्यापिका मोनिका एवं सहायक बृजेश की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण हेतु ” सेल्फी विद झोला ” और आओ संवारे धरती का आंचल ” अभियान के तहत ” पर्यावरण पाठशाला व कार्यशाला ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधालय के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । पर्यावरणविद अनूप मिश्रा अपूर्व ने स्वयं द्वारा संचालित अभियान की जानकारी देते हुए सभी बच्चों को पॉलीबैग्स , पॉलीथीन , प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में ‘पॉलिथीन आंटी’ एक लघु नाटक की सहायता से जागरूक किया। उन्होंने यह भी बताया, कि जिस प्रकार भगवान शिव ने समुद्र मंथन के समय सभी के जीवन की रक्षा हेतु विषपान किया था, ठीक उसी प्रकार वृक्ष हमारे पर्यावरण से कार्बनडाइऑक्साइड स्वरूप विषपान करते हैं और अमृत रूपी ऑक्सीजन (प्राणवायु ) देते हैं । अतःवृक्ष हमारे लिए जीवित भगवान स्वरूप है, हमें उनकी भगवान की तरह ही सेवा करनी चाहिए। प्रधानाध्यापिका प्रीति त्रिवेदी ने भी प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को बताया कि हम प्लास्टिक को अपने घरों में पुनः इस्तेमाल करके उपयोगी वस्तुएं बना सकते हैं । अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर कई बच्चों ने दिए। जिनमें से छवि शर्मा, विभा शर्मा, पूर्वी शर्मा, जीविका यादव, प्रशांत शर्मा ,शुभ शर्मा, राज शर्मा ,अभिनव शर्मा, मानस, आर्यन, चिराग, वंदना, पायल ,रूमी शर्मा, मोहिनी ,मीनाक्षी, अभिषेक, विशाल ,अनुज, देवा शर्मा प्रमुख है ।अंत में अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कलर्स ,कपड़े के बने थैले ,सैनिटाइजर प्रदान किए गए । अंत में प्रधानाध्यापिका प्रीति त्रिवेदी द्वारा समाजसेवी अनूप मिश्रा अपूर्व को धन्यवाद ज्ञापित किया गया व उनके द्वारा संचालित अभियान एवम पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की गई ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel