Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पल्स पोलियो अभियान की तैयारी बैठक

Follow

Published on: 24-08-2024

25 से 27 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, 25 अगस्त को बूथ में 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

3066 बूथों पर कुल 3,95,368 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला में पल्स पोलियो अभियान 25 से 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ, नगर निकाय, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, पंचायती राज, प्रखंड प्रशासन के साथ उप विकास आयुक्त ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप लेने से वंचित नहीं रहे यह सुनिश्चित करें। बैठक में अंतर विभागीय समन्वय, मानव संसाधन की उपलब्धता एवं मोबिलाइजेशन व पूरी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि जिला में 0-5 वर्ष के 3,95,368 बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है । 3066 बूथों पर रविवार को 6132 वैक्सीनिटर के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी। बूथ डे के लिए 308 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है । सभी प्रखंडों में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया है ।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड के एमओआइसी एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाते हुए पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज एवं एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है, सभी आपस में समन्वय बनाकर अभियान को सफलीभूत करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel