Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पांच दिवसीय राम कथा के साथ 11000 कन्याओं का पूजन, कन्या भोज व भंडारे का आयोजन

Published on: 28-04-2024

झाँसी। मिस झाँसी वेलफेयर सोसाइटी के आयोजन एवं संघर्ष सेवा समिति के संयोजन में रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में कुंवर हरदौल लाला की समाधि पर पांच दिवसीय राम कथा के साथ 11000 कन्याओं का पूजन, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 4 जून से राम कथा प्रारंभ होकर 8 जून को समाप्त होगी, 9 जून को अखंड गोट गायन होगा तत्पश्चात 10 जून को विनायक चतुर्थी के अवसर पर सुबह 10:00 बजे से कन्याओं का पूजन, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में कथा व्यास के रूप में लघु वृंदावन धाम दतिया की पूज्य बाल शक्ति पूर्वी व्यास शास्त्री उपस्थित रहेंगी। संपूर्ण कार्यक्रम के संरक्षक सदैव की भांति श्री राम राजा सरकार रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी ने बताया मिस झाँसी वेलफेयर सोसाइटी महिला उत्थान और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पूर्व में भी समिति द्वारा 5000 कन्याओं का पूजन एवं भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इस बार भी मिस झाँसी वेलफेयर सोसाइटी संघर्ष सेवा समिति के संयोजन में विशाल कन्या पूजन, भोज एवं भंडारे का आयोजन करने जा रही है जिसमें आप सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं। इस अवसर पर मिस झाँसी वेलफेयर सोसाइटी से अध्यक्ष एडवोकेट जयंती सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष राधा सिंह, कोषाध्यक्ष मोहिनी कुशवाहा के साथ सदस्य के रूप में कविता कुशवाहा, शिवानी, अंशिका, हेमा, स्नेहा वर्मा, शिखा शाक्या एवं संघर्ष सेवा समिति से कमल मेहता, आशीष विश्वकर्मा, बसंत गुप्ता, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सुशांत गेड़ा, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, भूपेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय राम कथा के साथ 11000 कन्याओं का पूजन, कन्या भोज व भंडारे का आयोजन

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel