Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने केंद्र व राज्य सरकार से 22 जनवरी को श्री राम दीपावली महोत्सव के रूप में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की

Published on: 09-01-2024

पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने केंद्र व राज्य सरकार से 22 जनवरी को श्री राम दीपावली महोत्सव के रूप में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की

— पूरे विश्व में मनाया जाना है भव्य व दिव्य श्री राम दीपावली।
—अयोध्या में निर्माणाधीन है 1 ईंट 1 रूपये के जन सहयोग से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय।
— श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हैं आर के पाण्डेय।

परम शक्ति धाम, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर अयोध्या धाम के समीप अयोध्या विकास क्षेत्र अंतर्गत परम शक्ति धाम गोरसरा शुक्ल में मात्र 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने व श्रीराम भक्तों को निःशुल्क ठहराव हेतु निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण का महाअभियान चलाने वाले पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने भारत सरकार के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से यह मांग की है कि वह आगामी 22 जनवरी को श्रीराम दीपावली महोत्सव के दिन को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करे।
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से यह मांग किया है कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के परम पावन शुभ अवसर पर श्रीराम दीपावली महोत्सव के दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित करे। आर के पाण्डेय ने बताया कि हिंदुस्तान के सभी नागरिकों के साथ पूरे विश्व सनातन के लोग भगवान श्रीराम से जुड़े हैं और यह उनके सबसे बड़े आस्था व गौरव का विषय है कि उनके आराध्य भगवान श्रीराम अपने नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान हो रहे हैं। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अलौकिक क्षण को हमेशा के लिए स्मरणीय बनाये रखने के लिए सभी लोग इस आयोजन में शामिल होना चाह रहे हैं इसलिए सार्वजनिक अवकाश की आवश्यकता है।
बता दें कि आर के पाण्डेय श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में शुरू से जुड़े हुए हैं। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए कार सेवा करने के साथ गिरफ्तारी भी दी थी तथा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना अंतर्गत रायपुर में आचार्य के राम श्रीराम शिला पूजन भी कराया था व आरएसएस में जुड़े रहकर अनेकों दायित्व का निर्वहन किया और अब 22 जनवरी को वह अपने संगठन पीडब्ल्यूएस परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के विश्व के सभी साथियों सहित परम पावन महापर्व श्रीराम दीपावली के रूप में मनाने जा रहे हैं।
यह भी बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम के समीप ही अयोध्या विकास क्षेत्र अंतर्गत परम शक्ति धाम गोरसरा शुक्ल में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माणाधीन है जिसका उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा समाज में शत प्रतिशत साक्षरता के साथ भारतवर्ष को एक शिक्षित, विकसित, आत्मनिर्भर व विश्व गुरु राष्ट्र बनाना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel