Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता दिलीप जायसवाल को दी गई श्रद्धांजलि — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 09-09-2024

समाज  सेवा के प्रति समर्पित एवं राष्ट्रवाद के सच्चे सिपाही थे दिलीप जायसवाल (भाजपा)

भारत विकसित राष्ट्र के लिए तेजी के साथ दौड़ रहा है (भाजपा )

पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता दिलीप जायसवाल को दी गई श्रद्धांजलि — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा कीडगंज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद एवं पूर्व नेता सदन नगर निगम प्रयागराज के स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी की 14वीं पुण्यतिथि पर हमारा संकल्प विकसित भारत 2047 पर गोष्ठी व भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया इस अवसर पर *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर,महापौर गणेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा* ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी का जीवन समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा वे एक सच्चे राष्ट्रवाद के सिपाही थे उनकी कर्मभूमि भले ही नई बस्ती कीडगंज रही हो लेकिन वे पूरे प्रयागराज के नेता रहे और आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के लिए तेजी के साथ दौड़ रहा है आज पूरी दुनिया भारत को अपना लीडर मान रही है और आने वाले दिनों में भारत निश्चित रूप से विश्व की तीसरी अर्थशक्ति बनने की ओर अग्रसर है और कहा कि भारत की बढ़ती हुई अर्थशक्ति भारत के दुश्मन देश चीन पाकिस्तान और अन्य कई ऐसे देश हैं जिन्हें आंतरिक रूप से रास नहीं आ रहा है और ऐसे देश भारत के बढ़ते हुए कदम को रोकने के लिए भारत के अंदर कांग्रेस सपा टीएमसी वामदल जैसे सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी दलों को  हर प्रकार से मदद कर रही हैं और उनका एक ही उद्देश्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के प्रति  बढ़ते हुए कदम को रोकना है जो लोकसभा के चुनाव में दिखाई पड़े हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन की सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर भारत के विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए सदस्यता अभियान को धार दे रहा है उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना होगा और देश के अंदर और देश के बाहर देश के दुश्मनों को हमें जवाब देना होगा 

  इसके अलावा पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष डॉ रंजना  बाजपेई ,उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जमुना पार विनोद प्रजापति, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,शशि वाष्र्णेय, विवेक अग्रवाल,रणजीत सिंह ,जमुनोत्री गुप्ता ,आकांक्षा सोनकर जय श्री जायसवाल, कुसुम लता गुप्ता, आदि ने अपने विचार रखें 

     *इस अवसर कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका भाजपा पार्षद दल की मुख्य सचेतक एवं पार्षद किरन जायसवाल ने अपने पति स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी के  संग बीते पल को याद किया और कहा कि स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी के सपनों को साकार रूप देने में कीडगंज क्षेत्र की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है हम उसे कभी भूल नहीं सकते*

  इस अवसर उन्होंने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया 

   इसके पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और स्वर्गीय दिलीप जायसवाल जी को सभी उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और प्रसाद का वितरण किया गया

  *कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्ता ने किया संचालन राजेश केसरवानी ने किया* 

    इस अवसर प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राजन शुक्ला ,चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज मिश्रा , बसंत लाल आजाद, पार्षद मुकेश कसेरा, पार्षद राणा विजय सिंह, पार्षद मयंक यादव, पार्षद रूद्र सेन जायसवाल, एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel