Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के नमो एप एम्बेसडर बनने पर प्रधानमंत्री की तरफ से आया उपहार- प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 01-03-2024

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के नमो एप एम्बेसडर बनने पर प्रधानमंत्री की तरफ से आया उपहार- प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

100 दिन विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज के विकली और मंथली चैलेंज में पूर्व महापौर ने हासिल किया था पूरे देश में पांचवा स्थान*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सौभाग्य का उदय हो रहा हैः अभिलाषा गुप्ता नन्दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नमो एप पर 100 दिन विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज के विकली और मंथली चैलेंज में पूरे देश में टाॅप 5 में स्थान बनाने वाली प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उपहार भेजा गया है। जिसे स्वीकार करते हुए पूर्व महापौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नमो एप पर पूरे देश में 100 डे चैलेंज और ब्रांड एम्बेसडर मुहिम चलाया गया। जिसमें देश भर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। जिसके आधार पर पूर्व महापौर ने नमो एप विकली चैलेंज में पूरे देश में टाॅप 5 में अपना स्थान बनाते हुए पांचवा स्थान हासिल किया। उसके बाद मंथली चैलेंज में पूरे देश में पांचवा स्थान हासिल किया। 

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एप की तरफ से भेजा गया विकसित भारत एम्बेसडर की डायरी, टी-शर्ट, कैप और बैंड पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने प्राप्त किया। पूर्व महापौर ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश पिछले दस वर्षों में अभूतपूर्व बदलावों, सुरक्षा, प्रगति और सुशासन के के स्वर्णिम युग का साक्षी बन रहा है। भारत के सौभाग्य का उदय हो रहा है।

स अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह पटेल जी, माननीय सांसद श्री बीपी सरोज जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री विद्यासागर सोनकर जी, लोकसभा प्रभारी श्री हरिओम मिश्रा जी, लोकसभा संयोजक डाॅ. अजय कुमार सिंह जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री संतोष पटेल जी, माननीय विधायक पिण्डरा श्री अवधेश सिंह जी, माननीय पूर्व मंत्री श्री जगदीश सोनकर जी, पूर्व विधायक डाॅ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह जी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में नमो एप पर 100 दिन विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज के विकली और मंथली चैलेंज में पूरे देश में टाॅप 5 में स्थान बनाने एवं पांचवा स्थान प्राप्त करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी की ओर से उपहार प्राप्त हुआ। जिसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी व नमो एप टीम का हृदय से धन्यवाद।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel