Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग भाई बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 21-02-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग भाई बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भाजपा जिला दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन सिविल लाइन कार्यालय में आयोजित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि सांसद केसरी देवी पटेल महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं गंगा पार जिला अध्यक्ष कविता पटेल* ने सम्मेलन में आए हुए दिव्यांग भाई बहनों को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकलांग शब्द को हटाकर दिव्यांग शब्द से सुशोभित कर दिव्यांग भाई बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया और और दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया और कर्तव्य पथ पर मेघा दिव्य कला का आयोजन कर उनकी कला को प्रोत्साहित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिव्यांग बच्चों की मर्यादा व देखभाल पर विशेष बल दिया, इसके अलावा दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना, कृत्रिम अंग एवं श्रवण सहायक यंत्र हेतु अनुदान योजना, दिव्यांग भरण पोषण अनुदान योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना, दिव्यांग आश्रित कर्मशालाएं योजना, दिव्यांग भाई बहनों के जीवन में खुशहाली ला रही है

   इस अवसर पर यमुना पार की संयोजिका रितिका गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव* ने दिव्यांग भाई बहनों को मोदी सरकार की योजनाओं  से अवगत कराया और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की अपील की गई

    इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक प्रियेश कुमार सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया

     कार्यक्रम का संचालन पवन मिश्रा ने किया एवं प्रभारी संजय सिंह रहे

   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  राजा मेहरोत्रा, प्रशांत शुक्ला,लवलेश पटेल ,रमेश त्रिपाठी, विकास जायसवाल, शांति देवी ,बसंती ,काजल बिन्द, अरुण दुबे,अनुज कुशवाहा, शिखा रस्तोगी, सरोज गुप्ता, दीपिका, नीलू शुक्ला, राकेश भारती, एवं सैकड़ो दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel