Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रयागराज डिवीजन ने आगरा डिवीजन को हरा के फाइनल में प्रवेश किया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 05-03-2024

प्रयागराज डिवीजन ने आगरा डिवीजन को हरा के फाइनल में प्रवेश किया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

(एनसीआर इंटर डिवीजन हॉकी प्रतियोगिता)

ग्वालियर में चल रही अंतर मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने पहले  मैच में आगरा मंडल को एक तरफा मुकाबले में 6 – 0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

आज खेले गए प्रयागराज मंडल बनाम आगरा मंडल के मध्य पहले मैच शुरू होते ही प्रयागराज मंडल ने आगरा मंडल पर अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आगरा मंडल की टीम पर दबाव बनाते हुए पहला गोल राजेश कुमार की हॉकी से निकला इस के बाद आगरा मंडल ने अपने खेल की गति को तेज किया पर गोल करने में कामेयाब न हो सके इसी बीच प्रयागराज को दूसरी सफलता शोएब खान के खूबसूरत मैदानी गोल से मिली दोनो ही टीमें लगातार एक दूसरे पर आक्रमण करती रही और एक मूव बनाते हुए प्रयागराज मंडल के अभय कुमार ने गोल कर प्रयागराज मंडल को 3 – 0 से आगे कर दिया मध्यांतर का खेल खत्म होने तक प्रयागराज मंडल 3 गोल की बड़त बनाए हुई थी।

मध्यांतर के बाद का खेल शुरू होते ही प्रयागराज मंडल के खिलाड़ियों ने तेज गति से खेल की शुरुआत की इसी बीच प्रयागराज मंडल के दिलनवाज अहमद ने एक शानदार गोल कर के मैच को एक तरफा कर दिया वहीं आगरा मंडल की टीम प्रयागराज मंडल की टीम से हर लिहाज से कमजोर दिखाई पड़ी और गोल का अंतर कम कर ने के लिए संघर्ष करती रही इस बीच प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ी फिरोज आलम ने मैदानी गोल कर प्रयागराज मंडल को 5 – 0 से आगे कर दिया।खेल धीरे धीरे समाप्ति की ओर बढ़ ही रहा था के प्रयागराज मंडल के बेहतरीन और अनुभवी खिलाड़ी इमरान अंसारी ने अपनी टीम के लिए छठवां और मैच का अंतिम गोल किया।

प्रयागराज मंडल ने इस मैच को 6 – 0 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया वही इस बड़ी जीत पर टीम के कोच पंकज गोस्वामी, एनसीआर के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी राकेश मिश्रा और धर्मेंद्र निषाद ने अपनी टीम को बधाई दी और फाइनल मैच को जीत ने लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

कल इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला “प्रयागराज मंडल” और  “झांसी मंडल” के मध्य दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel