Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रयागराज

Published on: 24-11-2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में 27 नवम्बर, 2023 को देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य लोगो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। दीपों को अच्छे एवं व्यवस्थित ढंग से जलाने के लिए सेक्टर वार व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने मार्गों पर साइनेज तथा पार्किंग आदि की व्यवस्था भी किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि देव दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल संगम क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को देव दीपावली पर्व पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराये जाने, नगर निगम को साफ-सफाई एवं पानी के टैंकर, मोबाइल ट्वायलेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने सभी घाटों के लिए नोडल अधिकारी भी नामित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर सेल्फी प्वाइंट एवं सैण्ड आर्टस भी बनाये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को देव दीपावली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराये जाने हेतु सौंपे गये दायित्वों को पूर्ण मनोयोग के साथ सम्पादित किए जाने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी ने देव दीपावली पर्व के अवसर पर पार्किंग प्लान बनाकर व्यवस्थित ढंग से गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात को कहा है। उन्होंने महिला पुलिस कर्मिंयों की तैनाती के साथ-साथ अग्निशमन अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन की गाड़ी की भी व्यवस्था करने के लिए कहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, ए0डी0एम0 मेला श्री दयानन्द प्रसाद तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगणों के साथ-साथ अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel