Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

प्रयागराज

Published on: 26-11-2023

10 करोड़ लोगों तक पहुंचा पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का सेवा कार्य

गरीब परिवार की बेटी की शादी में जाकर आर्थिक मदद के लाइव वीडियो को देश और विदेश के दस करोड़ से अधिक लोगों ने देखा

2006 से लगातार बेटियों की शादी में आर्थिक मदद देते चले आ रहे हैं मंत्री नन्दी और अभिलाषा गुप्ता नन्दी

लगातार दस वर्षों तक प्रयागराज की महापौर रहीं अभिलाषा गुप्ता नन्दी अब प्रयागराज की महापौर नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य आज भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं। प्रयागराज के लोगों के प्रति उनका सेवा कार्य लगातार जारी है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा और पसन्द किया जा रहा है। इन दिनों निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का एक लाइव वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 102 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है, पांच लाख 94 हजार लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। 20,000 से अधिक कमेंट किए जा चुके हैं। वहीं 9700 लोगों द्वारा पोस्ट शेयर किया जा चुका है। लाइव विडियो में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज के मुट्ठीगंज स्थित एक ऐसे परिवार में जाकर एक बेटी की शादी में उपहार देने के साथ ही आर्थिक मदद देती हैं, जिसके पिता की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। यह वीडियो नवंबर 2021 का है, उस समय अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज की महापौर थीं, लेकिन उनका और उनके पति उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का यह सेवा कार्य वर्ष 2006 से लगातार जारी है।
सेवा और समर्पण ये वो भाव है जिसे अपने जीवन में अपना कर तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी सामाजिक सेवा की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी पिछले करीब 17 वर्षों यानी 2006 से इसी भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक सेवा करते चले आ रहे हैं, जिसे प्रयागराज ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में बैठे करोड़ों लोग भी पसन्द कर रहे हैं। मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का यह सेवा कार्य औरों के लिए प्रेरणा है, जो सामर्थ्यवान बनने के बाद समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं। मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी 2006 से अब तक हजारों बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। वहीं उनका यह सेवा कार्य लगातार जारी है।

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बताया कि नवंबर 2021 में मुट्ठीगंज क्षेत्र की एक महिला अपने पुत्री की शादी का निमंत्रण देने आई थीं। प्रत्येक बेटी की शादी में आर्थिक मदद की जाती है। जब उस महिला की बेटी की शादी के लिए उपहार की तैयारी की जा रही थी, तब पता चला कि विवाह के कुछ दिन पहले ही बेटी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। यह जानकर बहुत दुख हंआ। अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बताया कि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी की सदैव सोच रही है किसी भी बेटी की शादी में बढ़ चढ़ कर सहयोग देने की। उन्हीं की सोच को निरन्तर आगे बढ़ाते हुए शादी के दिन मुट्ठीगंज निवासी उस बेटी के घर आशीर्वाद देने गईं, जिसमें सहयोग समेत सभी जरूरत की चीजों को भेंट स्वरूप दिया और आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की थी। इस दौरान बेटी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखें नम हो गई थी। उस भावुक पल में मेरे भी आंसू छलक आए थे।
निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में 2006 से ही सेवा कार्य जारी है, जो निरन्तर जारी रहेगा। लाइव वीडियो कर रीच 54 मिलियन यानी साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचना यह लोगों के प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद से ही सम्भव हुआ है। नन्दी सेवा संस्थान के द्वारा कई वर्षों से निर्धन परिवार की बेटियों को उनके विवाह में आर्थिक मदद के अलावा जरूरतमंद परिवारों को तेरहवीं ईलाज इत्यादि के लिए भी सहायता लगातार किया जा रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel