Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रयागराज

Published on: 26-11-2023

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इसमें सर्वप्रथम स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से महात्मा गांधी मार्ग तक पीडीए द्वारा कराए जा रहे सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहाँ लगाए जा रहे ईंटों की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई तथा टीपीआईए को नमूना एकत्र कर परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात झूंसी में कटका तिराहा (नरेश गार्डन) से झूंसी बस स्टैंड तिराहे तक पीडीए द्वारा कराए जा रहे सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान जीएसबी सामग्री एवं कॉम्पेक्शन का कार्य असंतोषजनक पाया गया। सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट वाइस जे0इ0 नियुक्त करने के निर्देश दिए तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाते हुए सभी कार्य सड़क निर्माण शुरू करने से पहले पूर्ण करने को कहा।

इसी क्रम में मंडलायुक्त ने 132/33 केवी एस/एस हेतापट्टी में यूपीपीसीएल द्वारा द्वारा कराए जा रहे सुरक्षा दीवार, सुरक्षा हट, गेट, कल्वर्ट तथा एप्रोच रोड के निर्माण एवं चौड़ीकरण/ सुदृढ़ीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। साइट पर असंतोषजनक कार्य पाया गया तथा ईंट चिनाई और कंक्रीट में गुणवत्ता नहीं मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी कार्यों को मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए। फाफामऊ और थरवई रेलवे स्टेशन के बीच किमी 44/12-13 पर लेवल एक्सिंग 40 ए पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे दो लेन आरओबी के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा सभी कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel