Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

प्रयागराज

Published on: 26-11-2023

जिलाधिकारी संगम क्षेत्र में पहुंचकर देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा

देव दीपावली कार्यक्रम को भव्य एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल शनिवार को संगम क्षेत्र पहुंचकर 27 नवम्बर को आयोजित होने वाले देव दीपावली कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी सम्बंधित अधिकारियों को देव दीपावली कार्यक्रम को भव्य एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संगम सहित अन्य घाटों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी एवं नगर निगम को निर्देशित किया है। उन्होंने वहां पर पर्याप्त मात्रा में मोबाइल टाॅयलेट, पीने के पानी तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराये जाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है। उन्होंने पुलिस विभाग को संगम क्षेत्र में देव दीपावली कार्यक्रम के अवसर पर लोगो के आने एवं जाने वाले मार्गों की तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। कहा कि कार्यक्रम के दौरान वहां पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाये। विद्युत विभाग को जनरेटर, लाइटिंग एवं सजावट से सम्बंधित कार्यों को कराये जाने के लिए कहा है। पीडब्लूडी को चकर्ड प्लेट व मार्गों को व्यवस्थित किए जाने के लिए कहा है। गहरे पानी की सीमा पर बैरिकेटिंग के साथ-साथ जल  पुलिस, गोताखोर की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने अग्निशमन विभाग को कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन की गाड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मार्गों पर साइनेज भी लगाये जाने के लिए कहा है। सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने दीपदान कार्यक्रम के समय सेक्टर मजिस्टेªटों को अपनी देखरेख में अपने-अपने सेक्टरों में समुचित ढंग से दीपों को जलवाये जाने के लिए कहा है। देव दीपावली कार्यक्रम के अवसर पर संगम क्षेत्र में सैण्डआर्ट, सेल्फी, लेजर शो किए जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel