Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रयागराज

Published on: 08-12-2023

दिनांक 06.12.2023 को रेल मदद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की गाड़ी संख्या 12561 जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में चार नाबालिक बच्चे किसी व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाये जा रहे हैं l सूचना मिलते ही कंट्रोल ऑफिस प्रयागराज में त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल को गाड़ी को अटेंड करने का निर्देश दिया l सूचना मिलते ही गाड़ी में एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा तुरंत सर्च ऑपरेशन चालू किया गया एवं ट्रेन के कोच एस-3 से चारों नाबालिक बच्चों को बरामद कर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उतारा गया l इस दौरान मौके से केवल नाबालिक बच्चे मिले उन्हें ले जाने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला l सभी नाबालिक बच्चों को पोस्ट पर लाकर प्यार से उनसे पूछ -ताछ करने पर सभी बच्चों ने अपना नाम पता एवं परिजनों का कांटेक्ट नंबर भी बताया ,बच्चों ने यह भी बताया कि वह सभी स्कूल पढ़ने गए थे स्कूल से लौटते समय एक व्यक्ति उन्हें बहला फुसलाकर कुपहा रेलवे स्टेशन ले आया वहां से ट्रेन के माध्यम से दरभंगा ले गया एवं दरभंगा स्टेशन से इस ट्रेन पर बैठकर ले जा रहा है, आगे बच्चों ने बताया कि आज सुबह 6:00 बजे के आसपास से वह व्यक्ति कहीं दिखाई नहीं दे रहा है l रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी द्वारा बच्चों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है l सभी बच्चे जीआरपी पोस्ट कानपुर पर सुरक्षित हैं| DSCR/ECR समस्तीपुर को घत्बा से अवगत कराया गया है | नाबालिक बच्चों के परिजनों के आने के बाद सभी अवश्यक कार्यवाही कर उन्हें सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा l

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel