Latest News
FTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचार

प्रयागराज

Published on: 15-11-2023

जनजाति आदिवासी गौरव दिवस के रूप में भाजपा ने बड़ी भव्यता के साथ मनाया भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती

नवंबर प्रयागराज, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह पटेल के संयोजन में पृथ्वी गार्डन सिविल लाइन के प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा जी की 148 वीं जन्म जयंती जनजाति आदिवासी गौरव दिवस के रूप में बड़ी भव्यता के साथ मनाई गई
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारत का इतिहास संघर्षों से भरा पड़ा हुआ है और भगवान बिरसा मुंडा जी ने इस धरती की और भारत की आदिवासी संस्कृति की रक्षा करने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ धनुष बाण उठाया और कहा कि इस देश की आवाम ने बिरसा मुंडा को भगवान कहा क्योंकि बिरसा मुंडा की गौरव गाथा हर देशवासियों को राष्ट्रभक्ति से भर देती है आगे उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा इतिहास के पन्नों में तो रहा है पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सराहनीय पहल पर अब स्कूल के माध्यम से हमारे बच्चों को भी उनकी गौरव गाथा से अवगत कराया जाएगा
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपने शौर्य और पराक्रम से जनजातीय समुदायों को संगठित कर विदेशी हुकुमत के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया। उन्होंने जनजातीय समुदाय के उत्थान और वन-संपदाओं के संरक्षण में भी अभूतपूर्व योगदान रहा
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे पूर्व महापौर मुरारी लाल अग्रवाल,ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन चरित्र प्रदर्शन डाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती जनजाति आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए देशवासियों को प्रेरित कर आदिवासी एवं जनजाति समाज के लोगों को सम्मान देने का काम किया है और उनके द्वारा आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मस्थली झारखंड की धरती से देश के गरीब वंचित जनजाति आदिवासी भाई बहनों के जीवन में विकास की रोशनी लाने के लिए पीएम जनमन न्याय अभियान का शुभारंभ किया और विकसित भारत यात्रा का संकल्प लिया जो 26 जनवरी तक चलेगा और इस अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनजाति आदिवासी भाई बहनों तक पहुंचाने का काम करेगी
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक विक्रम सिंह पटेल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के क्रांतिकारी और भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर देश के गरीब वंचित और कमजोर लोगों को सबंल बनाने का काम कर रहे हैं उन्होंने विपक्षियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आगे कहा कि हम भाजपा के खाटीं कार्यकर्ता है जो कीचड़ में भी कमल खिलाना जानते हैं
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी की सचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर और राजेश केसरवानी के द्वारा राष्ट्र भक्ति गीत गाकर शुभारंभ किया गया
तत्पश्चात महामंत्री रमेश पासी, श्याम चंद्र हेला, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश सोनकर, ने भगवान बिरसा मुंडा जी को महाप्रसाद भोग लगाया
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वरुण केसरवानी ने किया समापन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया
इस अवसर पर रणजीत सिंह शशि वाष्र्णेय,विजय श्रीवास्तव,विदुप अग्रहरि,पार्षद किरन जायसवाल, नरेश कुंद्रा ,संजय गुप्ता, रामजी शुक्ला, रामलोचन साहू ,अंजनी सिंह ,रोहित जायसवाल, नटवरलाल भारतीय,नरसिंह, राम लोचन साहू ,राजेश पटेल, संजय मिश्रा, देवेश सिंह,राजेश केसरवानी, प्रमोद मोदी,राजू पाठक ,गिरजेश मिश्रा, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य ,राजन शुक्ला , अजय आनन्द, संजय पासी,दिलीप पासी,राज हेला,बसंत लाल भारतीया,अशोक कुमार सरपंच विजय गुप्ता, एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel