Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्राण प्रतिष्ठा : 20 जनवरी से अयोध्या में नही हो पायेगा बाहरी लोगों का प्रवेश!

Published on: 20-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

प्राण प्रतिष्ठा : 20 जनवरी से अयोध्या में नही हो पायेगा बाहरी लोगों का प्रवेश!

पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को अयोध्या वासियों से की न निकलने की अपील

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 20 जनवरी से ही रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं मिल पायेगा। अयोध्या धाम व शहर के भीतर रहने वालों को उनके घर तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा। अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों से पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को न निकलने की अपील की है। 20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। रामनगरी की सभी सीमाएं सील रहेंगी। 20 जनवरी से ही अयोध्या धाम के भीतर बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने की तैयारी है। इन वाहनों को उदया चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, नया घाट समेत अन्य एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाएगा। सिर्फ अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों को उनके घर तक जाने की छूट दी जाएगी। जिले के अन्य इलाकों से अयोध्या कैंट इलाके में आने वालों को शहर के भीतर नहीं रोका जाएगा। वह प्रशासन की ओर से जारी होने वाले डायवर्जन प्लान का पालन करके शहर के गंतव्य स्थल तक जा सकेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या धाम में 20 जनवरी से सिर्फ स्थानीय लोगों को प्रवेश मिलेगा। फैजाबाद शहर में डायवर्जन के अलावा अन्य मार्गों पर लोग जा सकेंगे। डायवर्जन प्लान साझा कर दिया जाएगा। अयोध्यावासी मेजबान की भूमिका में हैं। उनसे अपील है कि अतिथियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए वह सहयोग करें। 21 व 22 जनवरी को घर से न निकलें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel